फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड में नया खुलासा: दो माह पहले लिख ली थी वारदात की पटकथा, अजय ने सुशील पहलवान को उकसाया और...

Sun, 30 May 2021 12:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ हत्या मामले में गिरफ्तार ओलंपियन पहलवान सुशील को पुलिस ने शनिवार को हेडगेवार अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सुशील की चार दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। इससे पूर्व अपराध शाखा की टीम मामले के मुख्य आरोपी सुशील कुमार और अजय बक्करवाला को जांच के लिए पंजाब के बठिंडा और झज्जर के असौदा गांव भी ले गई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरारी के दौरान सुशील ने पांच दिन बठिंडा में एक हनुमान अखाड़े में बिताए थे। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि झगड़े की पटकथा को मार्च माह में ही लिख लिया गया था। इस पूरी वारदात में अजय बक्करवाला और सोनू महाल का नाम सामने आ रहा है। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि सुशील के बेहद करीबी अजय ने अपनी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसकी ताकत का इस्तेमाल किया है। सुशील पर आंख मूंदकर यकीन करता है। यही वजह है कि फरार होने के बाद हर टाइम अजय सुशील के साथ मौजूद रहा। 
विज्ञापन

2 of 9
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवादित फ्लैट को लेकर सागर व सुशील के बीच विवाद चल रहा था। सोनू भी उसी फ्लैट में रह रहा था। मार्च में सोनू महाल का जन्मदिन था, उस दिन सोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी वहां बुलाया हुआ था। फ्लैट को सजाया हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 9
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
यहां तक सोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो भी कमरे में लगाई हुई थी। उस समय नशे में धुत अजय वहां पहुंचा। सोनू और सागर को धमकाने लगा। यहां तक उसने सोनू की गर्लफ्रेंड को बुरा-भला भी कहा और उसका फोटो भी खींच ली। उस समय सोनू व सागर फ्लैट पर नहीं थे। 
 

4 of 9
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वहां सोनू का रसोईया था। सोनू जब घर पहुंचा तो उसे विवाद का पता चला। उसने अजय को कॉल कर खूब धमकाया। यहां तक उसके घर की महिलाओं की बेइज्जती की और गोली मारने की धमकी दी। अजय सोनू से बदला लेने की चाहत रखने लगा।
विज्ञापन

5 of 9
सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इधर स्टेडियम के वरिष्ठ कोच ने सागर और सुशील के बीच चल रहे विवाद की सुलह कराकर फ्लैट खाली करवा लिया। लेकिन अजय सोनू से हर हाल में बदला लेने की चाहत रखने लगा। अजय सुशील के कान भरने लगा। वह सुशील से कहता था कि सागर दूसरे पहलवानों के सामने उसे गाली देता है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।
वहीं सोनू भी काला जठेड़ी की धमकी देकर उसे मारने की धमकी देता है। अजय कहता कि स्टेडियम में पहलवानों के बीच सुशील की साख गिर रही है। चार मई को अजय के कहने पर ही सुशील ने शाम के समय सभी पहलवानों की ब्रीफिंग ली और उनको खूब धमकाया। 
 
विज्ञापन

7 of 9
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से
उसने सागर के दोस्त भगते को भी पीटा और उसका फोन छीन लिया। सुशील ने अपने साथियों से रात को इकट्ठा होने के लिए कहा। इसके अलावा उसने असौदा गैंग के बिजेंद्र उर्फ बिंदर से संपर्क कर असौदा से लड़के लाने के लिए कहा। 
 

8 of 9
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बिंदर के कहने पर भूपेंद्र उर्फ भूपी, मोहित उर्फ भोली, गुलाब उर्फ पहलवान, मनजीत उर्फ चुन्नीलाल, प्रवीण उर्फ चोटी, प्रिंस दलाल व अन्य युवक रात को स्टेडियम पहुंचे। बाद में सोनू, अमित और सागर को स्टेडियम उठा ले आए। 
 
विज्ञापन

9 of 9
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
बाद में सोनू, अमित और सागर को बुरी तरह पीटा गया। सूत्रों का कहना है कि उस समय ज्यादातर पहलवान नशे की हालत में थे। अजय ने सोनू को बुरी तरह पीटा। दूसरी ओर सुशील ने सागर को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें