फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान ने भागकर बढ़ाईं अपनी मुश्किलें, पुलिस से बचने के लिए चल सकता है यह पैंतरा

Tue, 11 May 2021 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुशील कुमार
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों के बीच बवाल के मामले में फरार चल रहे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का छह दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सूत्रों का कहना है कि कानूनी सलाह लेने के बाद सुशील जल्द ही मामले में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर सकता है। सुशील को अच्छी तरह पता है कि पुलिस के पास उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इसलि सुशील अपने बचाव में हर संभव प्रयास कर रहा है।

मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े के बाद पुलिस की टीम को उम्मीद थी कि सुशील पुलिस की पूछताछ में शामिल हो जाएगा। ऐसा होता तो शायद सुशील की मुश्किलें कम होती। लेकिन भागकर सुशील अपनी मुश्किलें बढ़ा रहा है। पुलिस ने सुशील के खिलाफ घायल अमित, सोनू, रविंद्र और भगत सिंह के बयान दर्ज किए हैं। सभी ने सुशील व उसके बाकी पहलवानों के खिलाफ बयान दिए हैं। वहीं प्रिंस दलाल के मोबाइल से मिली वीडियो फुटेज भी सुशील के खिलाफ अहम सबूत है। ऐसे में सुशील और उसके साथियों के खिलाफ शिकंजा सख्त होता जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushil Kumar - फोटो : AmarUjala
दूसरी ओर सुशील के करीबियों का कहना है कि सुशील को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। सुशील का कसूर सिर्फ इतना है कि हमला करने वाले सुशील के साथी पहलवान हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशील कुमार
आरोप है कि गत मंगलवार रात को सुशील और उसके साथी सुशील पहलवान और उसके साथ मॉडल टाउन के एक फ्लैट से जबरन अमित, सोनू और सागन नामक पहलवान को उठाकर ले आए थे।
 

4 of 5
पहलवान सुशील कुमार
आरोपियों ने छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में इनकी जमकर पिटाई की। इसमें सोनू, अमित, सागर, रविंद्र और भगत सिंह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सागर पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
वह ओलंपिक की तैयार रहा था। उसके पिता अशोक कुमार दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं और उनकी तैनाती रोहिणी जिले में हैं। वारदात में सुशील का नाम आने के बाद से वह अपने साथियों संग फरार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें