फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान के खिलाफ लुकआउट नोटिस, घायल साथियों ने बताया उस रात का सच

Mon, 10 May 2021 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों के बीच हुए बवाल में पहलवान सागर धनकड़ की मौत के मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुक-आउट नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि पहलवानों के दो गुटों के बीच हुए बवाल में पहलवान सागर धनकड़ की मौत के मामले में सुशील पहलवान और उसके साथियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।  यह सभी देश छोड़कर न जाए, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटना वाले दिन घायल सागर के दो और साथी पहलवान रविंद्र और भगत सिंह के बयान दर्ज किए हैं। इन दोनों ने भी अगवा कर हमला करने के मामले में सुशील का नाम लिया है। माना जा रहा है कि इसके बाद सुशील की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में शामिल होने व बाकी लीगल नोटिस सुशील व बाकी पहलवानों के घर पहुंचाए जा रहे हैं।



मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बात तो पूरी तरह साफ है कि सुशील और बाकी पहलवानों के बीच झगड़ा एक फ्लैट को लेकर हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मंगलवार को भी सुशील गुट और सागर गुट के पहलवानों में मॉडल टाउन में झगड़ा हुआ था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सुशील कुमार - फोटो : getty
इसके बाद ही रात वाली घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार प्रिंस दलाल के मोबाइल के अलावा बाकी पांच कारों की भी एफएसएल जांच करवा ली है।
विज्ञापन

3 of 5
पहलवान सुशील कुमार
पुलिस अधिकारी उस दिन झगड़े के दौरान गोली चलने की बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर के अलावा, यूपी, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में सुशील व उसके साथियों की तलाश की।

4 of 5
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल सुशील का अभी सुराग नहीं मिल पाया है। बता दें कि मंगलवार रात को छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में सुशील पहलवान व बाकी अजय, प्रिंस, सोनू सागर, अमित व अन्यों की झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushil Kumar - फोटो : AmarUjala
झगड़े में सागर, अमित व सोनू बुरी तरह घायल हो गए थे। बाद इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी। घायलों ने सुशील का नाम लिया था। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दलाल के मोबाइल से भी सुशील की कुछ वीडियो मिली थी, जिसमें सुशील पिटाई करते हुए दिख रहा था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें