फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: प्रॉपर्टी-टशन में सुशील ने अंजाम दी वारदात? साथी प्रिंस दलाल का बड़ा खुलासा

Sun, 09 May 2021 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर नेशनल चैंपियन रहे सागर पहलवान की हत्या के मामले में आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस की दर्जनभर से अधिक टीमें उसकी तलाश में पांच राज्यों की खाक छान रही है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को सुशील के गुरु और ससुर सतपाल सिंह से बातचीत की। सतपाल सिंह ने सुशील के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। सूत्रों का कहना है कि एक या दो दिन में सुशील पुलिस के सामने पेश हो सकता है। सुशील फिलहाल कानूनी सलाह ले रहा है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की 12 से अधिक टीमें दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है। सुशील की आखिरी लोकेशन हरिद्वार की मिली थी। उसके बाद से लगातार उसका  मोबाइल बंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Sushil Kumar - फोटो : AmarUjala
दूसरी ओर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दलाल से पूछताछ के बाद उस दिन घटना में मौजूद 17 युवकों की एक लिस्ट तैयार की है। उसके आधार पर पुलिस सभी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
sushil kumar - फोटो : pti
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन सभी के मोबाइल बंद आ रहे हैं। अभी तक की जांच में प्रॉपर्टी के पीछे झगड़े की बात सामने आ रही है। 


 

4 of 5
सुशील कुमार
वहीं सूत्रों का कहना है कि झगड़े की एक वजह टशन भी है। पुलिस इन सभी दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मंगलवार देर रात छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में पहलवानों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। उसमें तीन पहलवान सागर, सोनू और अमित जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहलवान सुशील कुमार
इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी। इस मामले में सुशील पहलवान और उसके साथियों का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस सुशील व उसके साथियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें