फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल चैंपियन हत्याकांड: सागर के साथ पहलवान सुशील ने किया था यह घिनौना काम, फुटेज से खुलासा

Sat, 08 May 2021 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर की पीटकर हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दलाल के मोबाइल फोन से पुलिस को मिली वीडियो क्लिप में सुशील अपने साथियों के साथ सागर व उसके दोस्तों की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में सुशील व उसके दोस्तों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सुशील कुमार - फोटो : ट्विटर
उत्तर-पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को छत्रसाल स्टोडियम में घटना स्थल का कोई वीडियो नहीं मिला है। गेट व घटना स्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। सूत्रों का कहना है कि जिस रात पूरा बवाल हुआ, उस दिन सुशील के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
sushil kumar
पुलिस ने सुशील और बाकी आरोपी दोस्तों की सीडीआर भी निकलवाई है। उस दिन उनकी लोकेशन कहां की थी। इसका भी पता लगाया जा रहा है। जिस फ्लैट से सागर और उसके दोस्तों को अगवा कर छत्रसाल स्टेडियम लाया गया था, उस रास्ते में लगे सभी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
 

4 of 5
sushil kumar
वहीं सुशील के करीबियों का कहना है कि वह फिलहाल कानूनी राय लेने के लिए अभी सामने नहीं आ रहा है। वारदात में उसका हाथ नहीं है। सुशील की तलाश कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि  उसकी लोकेशन फिलहाल उत्तराखंड में मिली है। उसकी तलाश में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के अलावा उत्तराखंड भी टीमें भेज दी गई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी। दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहलवान सुशील ने इस मामले में कहा है कि जिन लोगों ने हाथापाई की वह हमारे पहलवान नहीं थे। हमने पुलिस को अवगत कराया था कि कुछ अज्ञात लोग स्टेडियम के प्रांगण में घुस आए और झगड़ा कर रहे हैं। हमारे स्टेडियम का इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें