फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी कोर्ट शूटआउट: उमंग और विनय के खिलाफ मिला बड़ा सबूत, शूटर राहुल व जगदीप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 29 Sep 2021 11:36 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को रोहिणी कोर्टरूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले शूटरों को पनाह देने वाले उमंग व विनय के खिलाफ बड़ा सबूत हाथ लगा है। इसमें गोगी की हत्या करने के लिए आरोपी घटना वाले दिन की सुबह उमंग के घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आरोपी सरकारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। अपराध शाखा ने नोटिस देकर दिल्ली सरकार से सीसीटीवी फुटेज मांगी है।

नॉर्थ एक्स मॉल से वकील की ड्रेस में निकले थे आरोपी 
आरोपी रोहिणी स्थित नार्थ एक्स के मॉल के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए हैं। यहां से ये वकील की ड्रेस में निकल रहे हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हैदरपुर निवासी उमंग यादव के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उमंग ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर छिपा दी है। पुलिस उमंग से डीवीआर बरामद करने का प्रयास कर रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
jitendra gogi murder - फोटो : अमर उजाला
उमंग के घर 23 सितंबर को पहुंचे थे शूटर
हालांकि उमंग के घर के बाहर दिल्ली सरकार का भी एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। वारदात वाले दिन उमंग के घर से निकलते हुए उमंग, विनय, शूटर राहुल व जगदीप सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। ये घर से करीब सवा नौ बजे निकल रहे हैं। विनय और उमंग बता रहे है कि शूटर राहुल व जगदीप 23 सितंबर को उमंग के घर पर आए थे। हालांकि आरोपी उमंग के घर में घुसते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। घर से निकलने के बाद आरोपी हैदरपुर मेट्रो स्टेशन होते हुए रोहिणी स्थित नार्थ एक्स मॉल पहुंचते थे। यहां मॉल में घुसते हुए व वकील की ड्रेस में निकलते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोली चलनी शुरू हुई तो कोर्ट रूम के बाहर भागने दौड़ने लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में गेट नंबर चार से घुसे थे आरोपी
अपराध शाखा रोहिणी कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि कोर्ट के सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। फुटेज अटक-अटक कर चल रही है।फुटेज से पता चल रहा है कि आरोपी गेट नंबर चार से कोर्ट में घुसे थे।

4 of 5
जितेंद्र गोगी की फाइल फोटो और मृत पड़ा गोगी - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी कोर्ट के पास एक बजे तक रहे थे उमंग और नेपाली नामक व्यक्ति
शूटआउट के बाद उमंग व नेपाली नामक का युवक करीब एक बजे तक रोहिणी कोर्ट के पास रहे थे। ये इनके मोबाइल लोकेशन से पता चल रहा है। नेपाली नाम के युवक को पकडने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jitendra gogi murder - फोटो : अमर उजाला
टिल्लू से कनेक्शान ढूंढ रही है पुलिस
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आरोपी विनय व उमंग के टिल्लू से कनेक्शन ढूंढ रही है। इस शूटआउट के संबंध में टिल्लू के खिलाफ सबूत मिलने के बाद ही उसे मंडोली जेल से पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टिल्लू को जल्द ही पूछताछ के लिए लाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें