फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Court Shootout: जंग के नियम बदले...जल्द ही बड़ा धमाका होगा, सड़कों से खून नहीं सूखेगा, मैसेज वायरल

Wed, 29 Sep 2021 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद सोशल मीडिया पर धमकियों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो मैसेज में कई गिरोह के बदमाश एक-दूसरे पर हमला और खून की नदियां बहाने की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में लिखा...हम चुप बैठे हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हम मर गए है। जल्द ही बड़ा धमाका होगा। सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। अब जंग के नियम बदल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज को देखकर दिल्ली पुलिस सर्तक हो गई हैं। गैंगस्टर काला जठेड़ी व लारेंस विश्रोई गिरोह की तरफ से जितेंद्र गोगी के शव के साथ एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में लिखा गया है कि नई जंग की शुरूआत हो चुकी है। जो हमारे साथ नहीं है वह अब अपना ख्याल रखे। अब इस जंग में कोई सुरक्षित नहीं है। अब सड़कों से खून नहीं सूखेगा। अब जंग के नियम बदल चुके हैं। जो जहां मिलेगा उसे वहीं खत्म किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 9
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद दिल्ली में गैंगवार बढ़ने की आशंका है। माना जा रहा है कि टिल्लू ताजपुरिया ने जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई है। 
विज्ञापन

3 of 9
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उमंग के घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं आरोपी 
वहीं, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले शूटरों को पहना देने वाले उमंग व विनय के खिलाफ बड़ा सबूत हाथ लगा है। आरोपी उमंग के घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

4 of 9
रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
उमंग के घर से निकलते हुए आरोपी दिल्ली सरकार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। ऐसे में अपराध शाखा ने नोटिस देकर दिल्ली सरकार से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। इसके अलावा आरोपी रोहिणी स्थित नार्थ एक्ट के मॉल के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए हैं। यहां से ये वकील की ड्रेस में निकल रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हैदरपुर में रहने वाले उमंग यादव के घर पर सीसीटीवी कैमरें लगे हुए हैं। मगर आरोपी ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कहीं छिपा दिया है। पुलिस उमंग से पूछताछ कर डीवीआर को बरामद करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा उमंग के घर के बाहर दिल्ली सरकार का एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला
वारदात वाले दिन उमंग के घर से निकलते हुए उमंग, विनय, शूटर राहुल व जगदीप सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। ये घर से करीब सवा नौ बजे निकल रहे हैं। आरोपी अब बता रहे है कि शूटर राहुल व जगदीप 23 सितंबर को उमंग के घर पर आए थे। हालांकि आरोपी उमंग के घर में घुसते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 9
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
घर से निकलने के बाद आरोपी हैदरपुर मेट्रो स्टेशन होते हुए रोहिणी स्थित नार्थ एक्स मॉल पहुंचते थे। यहां मॉल में घुसते हुए व वकील की ड्रेस में निकलते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। 

8 of 9
जितेंद्र गोगी की फाइल फोटो और मृत पड़ा गोगी - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा रोहिणी कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि कोर्ट के सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। फुटेज अटक-अटक कर चल रही है। फुटेज से पता चल रहा है कि आरोपी कोर्ट नंबर चार से कोर्ट में घुसे थे।
 
विज्ञापन

9 of 9
गोली चलनी शुरू हुई तो कोर्ट रूम के बाहर भागने दौड़ने लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
शूटआउट के बाद उमंग व नेपाली नामक का युवक करीब एक बजे तक रोहिणी कोर्ट के पास रहे थे। ये इनके मोबाइल लोकेशन से पता चल रहा है। नेपाली नाम के युवक को पकडने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें