दिल्ली में मुखर्जी नगर के पीजी में भीषण आग लग गई। जहां दमकल कर्मियों ने फंसी हुईं 35 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इनको बाहर से लगाई सीढ़ी की मदद से उतारा गया। एक छात्रा व डेढ़ साल के मासूम को नजदीकी न्यू लाइफ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस साल 15 जून में मुखर्जी नगर कोचिंग सेंटर में लगी आग को लोग भूले भी नहीं थे कि बुधवार शाम एक बार फिर मुखर्जी नगर के पीजी में आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हहाकार मच गया। इमारत में करीब 35 छात्राएं व अन्य लोग मौजूद थे। आग लगते ही सभी ऊपरी मंजिलों पर फंस गए।
विज्ञापन
2 of 7
मुखर्जी नगर के पीजी में आग
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की 12 गाड़ियों को भेजा गया। बाद में हालात बिगड़ने पर 11 और गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया। ग्राउंड फ्लोर पर सीढि़यों के पास लगे मीटर से आग लगने के बाद धुंआ ऊपरी मंजिलों पर पहुंचा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबे के बीच वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
मुखर्जी नगर के पीजी में आग
- फोटो : अमर उजाला
दमकल कर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पाना शुरू किया। आसपास के एरिया को खाली करा लिया गया। पीसीआर और एंबुलेंस की दर्जनों गाड़ियां वहां पहुंच गई। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद किसी आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में इमारत में फंसी 30 छात्राओं को पहले ही सुरक्षित निकाल गया गया था।
4 of 7
मुखर्जी नगर के पीजी में आग
- फोटो : अमर उजाला
बाद में वहां ऊपर फंसी पांच छात्राओं और एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। कई छात्राओं ने बाद में सांस लेने में दिक्कत की बात की। बाद में एक छात्रा औँर डेढ़ साल के बच्चे को नजदीकी न्यू लाइफ अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक वहां पर सर्च ऑपरेशन जारी था। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें इमारत में हताहतों की तलाश में जुटी थी। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
मुखर्जी नगर के पीजी में आग
- फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मुखर्जी नगर इलाके के पीजी में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। जिला प्रशासन और दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि पीजी में मौजूद बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाले। मैं खुद लगातार इस पर नजर बनाए हुए हूं। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार रात करीब 7.46 बजे सूचना मिली कि मुखर्जी नगर एन-ब्लॉक के एक गर्ल्स पीजी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पहले 12 और बाद में 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इमारत ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर तीन मंजिला थी। छत पर पीजी की रसोई बनी हुई थी।
विज्ञापन
6 of 7
आग के बाद घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
इमारत में आने और जाने का एक ही सीढि़यां थी। चूंकि जीने के पास ही आग लगी थी ऐसे में ऊपर मौजूद सभी छात्राएं वहां फंस गई। किसी तरह 30 छात्राओं को तो बराबर वाली इमारत से निकाल लिया गया, लेकिन पांच लड़कियां व एक बच्चा वहां फंस गए।
आनन-फानन में सीढ़ी लगाकर कर इनको नीचे सुरक्षित उतारा गया। रात करीब 9.05 बजे आग पर काबू पा लिया गया। देर रात कूलिंग का काम जारी थी। इसके अलावा बिल्डिंग के कमरों की तलाशी ली जा रही थी। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि कहीं कोई ऊपर तो नहीं फंसा है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलावा स्थानीय नेता और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी थी।