फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऑनलाइन सेक्स रैकेट पकड़ा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 05:08 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कापसहेड़ा से अगवा एक नाबालिग लड़की के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने देशभर में चलने वाले ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गिरोह के लोग लड़कियों को अगवा कर देह व्यापार में धकेल देते थे। इन लड़कियों को पांच सितारा होटलों से लेकर एस्कॉर्ट सर्विस तक के लिए भेजा जाता था। इसके लिए गैंग 150 से ज्यादा व्हॉट्स एप ग्रुप पर सक्रिय था। व्हॉट्स एप से ग्राहकों की पहचान कर रकम लेकर सुविधा मुहैया कराते थे।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने गैंग की दो महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मजनूं का टीला निवासी संजय राजपूत, यूपी के मुरादाबाद निवासी अंशु शर्मा, मुजफ्फरनगर और मजनूं का टीला निवासी दो महिलाओं के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कापसहेड़ा में रहने वाली पीड़ित लड़की के पिता ने 22 जनवरी को अपनी 12 साल की बेटी को अगवा किए जाने की शिकायत थाने में की थी। राजौरी गार्डन थाने में तैनात एएसआई विनती प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने परिचितों, जानकारों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों, स्थानीय स्तर पर जांच के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी। 

छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की को किसी एस्कॉर्ट सप्लायर के गिरोह ने अगवा किया है। इसको लेकर भी पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापे मारे। करीब दो महीने की मशक्कत के बाद पुलिस को मजनूं का टीला इलाके में अपहृत लड़की के होने की जानकारी मिली। बुधवार रात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अपहृत लड़की को मुक्त करा लिया।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
केक खाने के बाद हुई बेहोश
पीड़ित लड़की ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन वह घर से पड़ोस की दुकान पर चिप्स लेेने गई थी, जहां दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे अपने घर ले गए, जहां उसे केक खाने के लिए दिया। केक खाते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसे मजनूं का टीला इलाके में संजय, अंशु शर्मा और दो महिलाओं के हवाले कर दिया। चारों आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे और जबरदस्ती नशीली गोलियां देकर उससे देह व्यापार करवाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
150 से ज्यादा व्हॉट्स एप ग्रुप पर सक्रिय था गिरोह
जांच में पता चला कि आरोपी 150 व्हॉट्स एप ग्रुप के जरिये रैकेट चला रहे थे और ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लेते थे। गैंग का फरार एक आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लेकर बिहार में सप्लाई करता है। एक बार वह अपहृत लड़की को लेकर बिहार गया था। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें