नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या के मामले में जिस हरप्रीत सिंह की पुलिस को तलाश है, वह फोन पर उनका कत्ल करने की बात कबूल कर चुका है। त्रिलोचन के कनाडा नहीं पहुंचने पर उनके दोस्त ने हरप्रीत से फोन पर बात की तो उसने उनकी हत्या करने की बात कही। त्रिलोचन सिंह के भाई ने प्राथमिकी में इसका जिक्र किया है। उन्होंने जम्मू के रहने वाले दो लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएसपी पद से रिटायर त्रिलोचन सिंह के भाई भूपेंदर सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि उनके भाई के बच्चे कनाडा में रहते हैं। दो सितंबर को त्रिलोचन कनाडा जाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। वे जम्मू के रहने वाले हरप्रीत के घर रुके थे। 3 सितंबर को भूपेंदर ने कनाडा फोन किया तो उनकी भाभी ने बताया कि वे फ्लाइट में बैठे ही नहीं। उनकी फ्लाइट 3 सितंबर को है।
विज्ञापन
2 of 6
त्रिलोचन सिंह हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन भतीजे करण ने बताया कि पिता कनाडा नहीं पहुंचे हैं। उसने बताया कि पिता के परिचित हरप्रीत से बात हुई है। हरप्रीत ने कहा कि वह त्रिलोचन सिंह को एयरपोर्ट छोड़कर आया है। उनका फोन दिल्ली में छूट गया है। उसने दावा किया कि त्रिलोचन को जर्मनी के फ्रेंकफर्ट में चार दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भूपेंदर सिंह के मुताबिक, 8 सितंबर को त्रिलोचन सिंह के दोस्त रणजोत सिंह नलवा ने हरप्रीत से फोन पर बात की। हरप्रीत ने नलवा से कहा कि उसने अपने दोस्त हरमीत के साथ मिलकर त्रिलोचन की हत्या कर दी है। भूपेंदर सिंह ने जम्मू के रहने वाले सुदर्शन सिंह और सुरेंदर सिंह काला पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि त्रिलोचन की दोनों से पुरानी रंजिश थी। उन्होंने कई बार उन्हें मरवाने की धमकी दी थी।
4 of 6
त्रिलोचन सिंह वजीर(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा की दो टीमें जम्मू रवाना
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें जम्मू और एक टीम अमृतसर के लिए रवाना की गई हैं। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि हरप्रीत ने अपने दोस्त हरमीत के साथ मिलकर त्रिलोचन सिंह की हत्या की है।
विज्ञापन
5 of 6
फ्लैट में मिला नेशनल कांफ्रेंस के नेता टीएस वजीर का शव
- फोटो : सोशल मीडिया
हरप्रीत की गर्लफ्रेंड से होगी पूछताछ
क्राइम ब्रांच की टीम हरप्रीत की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ करेगी। हालांकि स्थानीय मोती नगर थाना पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर चुकी है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा से बेटे करण के दिल्ली पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम लेडी हार्डिंग अस्पताल में त्रिलोचन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, क्राइम ब्रांच की एक टीम ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें आरोपी हरप्रीत सिंह और हरमीत दिखाई दे रहे हैं।