फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रामस्वरूप की संदिग्ध मौत: कुछ दिनों से नहीं कर रहे थे किसी से बात, कमरे में मिलीं बहुत सी दवाइयां

Wed, 17 Mar 2021 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की बुधवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली स्थित आवास पर पंखे से लटकता मिला। उनके निधन के कारण आज (बुधवार) होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने उनके कमरे को लेकर कुछ ऐसी जानकारी दी है जो हैरान करने के साथ ही सोच में डाल देती है। जानिए क्या है वो बात...
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
पुलिस ने बताया कि रामस्वरूप शर्मा दिल्ली में अपने कुक और पीए के साथ रहते थे और उनका परिवार मंडी में रहता है। परिवार को उनके मौत की सूचना दे दी गई है। आज सुबह जब सांसद ने बहुत खटखटाने पर भी अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी।

विज्ञापन

3 of 5
राम स्वरूप शर्मा के दिल्ली आवास के बाहर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम - फोटो : एएनआई
पुलिस जब दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो स्तब्ध रह गई। उन्होंने पाया कि सांसद का शव फंदे से लटक रहा था और कमरा में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने सांसद के शव को नीचे उतारा फिर कमरे में जांच शुरू की तो वहां से उन्हें भारी मात्रा मेंं दवाइयां मिलीं। पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि रामस्वरूप शर्मा ने बीते कुछ दिनों से लोगों से बात करना बंद कर दिया था। वह मंगलवार को संसद के सत्र में भी नहीं शामिल हुए थे।

4 of 5
सांसद का शव ले जाते पुलिसवाले - फोटो : एएनआई
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सांसद रामस्वरूप लंबे समय से बीमार थे। उन्हें बीपी और शुगर की बीमारी भी थी। साथ ही उन्हें दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका था। इन सबसे वह काफी परेशान भी रहते थे। इससे पुलिस का अनुमान है कि शायद वह अवसाद में रहे हों और उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और कोई भी बयान देना जल्दबाजी मान रही है जब तक कि पूरी जांच न हो जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में रखवा दिया है। नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांंसद के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : एएनआई
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में हुआ था। वह मंडी जिला भाजपा और बाद में हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव भी रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। जब वह 2014 में मंडी सीट से जीते थे तब पीएम मोदी ने कहा था, अरे भाई रामस्वरूप तुमने मंडी सीट कैसे जीत ली। मोदी जी आपके आशीर्वाद से विजय मिल गई। बहुत खूब...। यह कहते हुए नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट के भाजपा सांसद राम स्वरूप से गले मिले थे और उनकी पीठ थपथपाई थी। 2014 में मंडी सीट को लेकर भाजपा भी आशान्वित नहीं थी। शुरू में भाजपा नेता भी प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों पर जीत मानकर चल रहे थे, लेकिन चुनाव नतीजों में चारों सीटें भाजपा के खाते में आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें