फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलनः सिंघु, गाजीपुर व टीकरी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा सख्त, कीलों की जगह बदली

Thu, 04 Feb 2021 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा - फोटो : amar ujala
सिंघु, गाजीपुर व टीकरी बॉर्डर पर हर दिन सुरक्षा के बंदोबस्त सख्त किए जा रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने पुलिस ने कई स्तर पर सुरक्षा कवच तैयार किया है। खास बात यह कि जरूरत के हिसाब से दिन पर दिन सुरक्षा कवच को मजबूत किया जा रहा है। बैरीकेडिंग करने के साथ सड़कों पर कील लगाई गई है। गुरुवार को तीनों बॉर्डर पर कील की जगह भी बदली गई।
 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने हटाई कीलें - फोटो : amar ujala
गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर के ऊपर 18 स्तरीय बैरिकेड, दो जर्सी बैरियर व तीन कंटीले तार बिछाए गए हैं। हाईवे पर 23 स्तरीय बैरिकेड, चार कंटीले तार व एक स्तरीय जर्सी बैरियर को कंक्रीट से भर कर अवरोध तैयार किया गया है। एक दिन पहले ही किसानों ने कीलों को पूरी तरह से मोड़ दिया था। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की सुबह कीलों को हटा दिया जबकि बैरिकेडिंग की दूसरी ओर कीले लगी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस का सख्त पहरा - फोटो : amar ujala
दूसरी तरफ सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर कीलों की लोकेशन बदली गई है। किसानों की तरफ से इसे बैरीकेड के दूसरी तरफ लगाया गया है। इससे कोई वाहन बॉर्डर क्रास नहीं कर सकेगा। वहीं, कई स्तर पर बैरीकेड, जर्सी बैरियर व कटीले तार बिछाए गए हैं। इसके अलावा गांवों की तरफ से जाने वाले रास्तों को भी बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया है।

4 of 6
आंदोलनरत किसान - फोटो : amar ujala
दिलचस्प यह कि पुलिस के साथ-साथ किसानों ने भी अपनी तरफ बैरिकेडिंग की है। निगरानी के लिए यहां पर किसानों ने अपने वालेंटियर तैनात किए हैं। पुलिस की बैरिकेडिंग से महज 10 मीटर पहले ही किसान बैरिकेडिंग पर व्यवस्था संभाले हुए हैं। वॉलंटियर भी किसी भी किसान को बैरिकेडिंग के पार पहुंचने नहीं दे रहे हैं बल्कि उन्हें समझाकर वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
जर्सी बैरियर के बीच में भरी जा रही है मिट्टी - फोटो : amar ujala
जर्सी बैरियर के बीच में भरी जा रही है मिट्टी
गाजीपुर फ्लाईओवर पर कड़ी सुरक्षा करने के बाद अब जर्सी बैरियर के बीच में मिट्टी भरी जा रही है। इसके लिए बकायदा मजदूरों को लगाया है जो सुबह से लेकर शाम तक अवरोध को तैयार कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारी की माने तो फ्लाईओवर पर भी जर्सी बैरियर के बीच में कंक्रीट भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश से भी कम नहीं हुआ हौसला - फोटो : amar ujala
बारिश से भी कम नहीं हुआ हौसला
बारिश के बाद भी बॉर्डर पर किसानों का हौसला कम नहीं हुआ। बारिश को देखते हुए किसानों ने तिरपाल व टैंट की व्यवस्था की हुई थी। हालांकि, बारिश की वजह से मंच के आसपास कीचड़ हो गया था। इस वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एहतियातन किसानों ने खाद्य सामाग्री व अन्य रसद को तिरपाल की दोहरी परत से ढक दिया था। किसानों का कहना था कि लगातार कड़ाके की ठंड झेलने के बाद किसान बारिश भी झेलने को तैयार हैं, लेकिन बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें