एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने फिर से आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है उम्मीद है कि ऐसे ही नतीजे आएंगे। सीएम केजरीवाल गुजरात को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि नई पार्टी ने एंट्री की है कहा जा रहा था कि गुजरात भाजपा का गढ़ है। नई पार्टी 15 से 20 प्रतिशत वोट लेकर जाती है, तो अच्छी बात है। कल नतीजों तक इंतजार कीजिए।