फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सेक्स रैकेट: देशभर में चलाते थे एस्कॉर्ट सर्विस, डेढ़ सौ व्हाट्सएप ग्रुप में सक्रिय था गैंग, पांच सितारा होटलों में भेजी जाती थीं लड़कियां

Fri, 19 Mar 2021 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
देश की राजधानी के कापसहेड़ा से अगवा एक नाबालिग लड़की के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने देश भर में चलने वाले ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य लड़कियों को अगवा करवाकर उनको देहव्यापार के धंधे में धकेल देते थे। लड़कियों को पांच सितारा होटलों से लेकर एस्कॉर्ट सर्विस तक के लिए भेजा जाता था। 
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो
इसके लिए गैंग 150 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय था। व्हाट्सएप से ग्राहकों की पहचान कर उनको भारी रकम लेकर सुविधा मुहैया कराते थे। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने गैंग की दो महिला समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मजनू का टीला निवासी 35 वर्षीय संजय राजपूत, यूपी के मुरादाबाद निवासी 21 वर्षीय अंशू शर्मा, मुजफ्फरनगर निवासी 24 वर्षीय सपना गोयल और मजनू का टीला निवासी 28 वर्षीय कनिका रॉय के तौर पर हुई है। 

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कापसहेड़ा के रहने वाली लड़की के पिता ने 22 जनवरी को अपनी 12 साल की बेटी के अगवा किए जाने की शिकायत थाने में की थी। राजौरी गार्डन थाने में तैनात एएसआई विनती प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने परिवार के परिचितों, जानकारों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों, स्थानीय स्तर पर जांच के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी। 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की को किसी एस्कॉर्ट सप्लायर के गिरोह ने अगवा किया है। इसको लेकर भी पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। करीब दो महीने की मशक्कत के बाद पुलिस को मजनू का टीला इलाके में अपहृत लड़की के होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
बुधवार रात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अपहृत लड़की को बरामद कर लिया। आरोपियों के पास से बरामद पांच मोबाइल की जांच में पता चला कि गैंग डेढ़ सौ व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय थे और इसके जरिए एस्कॉर्ट सर्विस मुहैया करवाते थे। उसपर लड़की का फोटो पोस्ट कर देते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो
देशभर में चलाते थे एस्कॉर्ट सर्विस, ऑनलाइन पैमेंट लेते थे 
जांच में पता चला कि आरोपी डेढ़ सौ व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए रैकेट चला रहे थे और ग्राहकों से ऑनलाइन पैमेंट लेते थे। गैंग का फरार एक सदस्य हरियाणा से अवैध शराब लेकर बिहार में सप्लाई करता है। एक बार वह अपहृत लड़की को लेकर बिहार गया था। पुलिस फरार गैंग के दो सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें