फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: होटल में ऐसे हाल में थीं विदेशी युवतियां, देखकर पुलिस भी शर्म से पानी-पानी

Mon, 21 Mar 2022 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला पुलिस ने पांडव नगर के एक होटल में छापामारी कर तीन विदेशी युवतियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन उज्बेकी युवतियां, दो दलाल और एक होटल का केयर टेकर शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार, केतन कंसल और होटल के केयर टेकर सिकंदराबाद, यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने होटल से दस्तावेज व अन्य सामान कब्जे में लेकर होटल को सील कर दिया है। होटल का मालिक अर्जुन बिहार के चंपारण में रहता है। उसकी तलाश में एक टीम बिहार रवाना हो गई है। मामले की छानबीन जारी है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पिछले दिनों सूचना मिली थी कि शशि गार्डन, पांडव नगर के ओयो होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। यहां विदेशी लड़कियों को ग्राहकों के आगे परोसा जा रहा है। पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर सिपाही को होटल भेजा।
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सौदेबाजी के बाद नकली ग्राहक ने बाहर मौजूद टीम को इशारा कर दिया। बाद में होटल की दूसरी मंजिल से अलग-अलग कमरों से उज्बेकिस्तान की तीन युवतियां, दो दलाल प्रवीन कुमार और कंसल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनके पास से सिपाही द्वारा दिए गए रुपये भी बरामद हो गए। पुलिस ने होटल का रजिस्टर भी कब्जे में ले लिया। होटल के केयर टेकर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

4 of 8
फाइल फोटो
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने दिनों से होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
 
विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी स्थित एक मकान में पुलिस ने 6 मार्च को जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ था। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक व चार महिलाओं को दबोचा था। पकड़े आरोपी की पहचान प्रिंस (20), गैंग सरगना 38 वर्षीय महिला व 20 से 30 साल के बीच की तीन युवतियों के रूप में हुई थी।  
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि रविवार को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि सीमापुरी के बी-84/4 दिलशाद कॉलोनी के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। लोकल पुलिस से सूचना को साझा किया गया। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर पुलिस को दिलशाद कॉलोनी के मकान पर भेजा गया। यहां एक नकली ग्राहक को पहले पुष्टि करने के लिए कहा। 
विज्ञापन

7 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नकली ग्राहक ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। वहां प्रिंस नामक युवक बाहर निकला। उससे बातचीत करने के बाद आरोपी ने दो हजार में सौदा कर नकली ग्राहक को मकान के अंदर बुला लिया। वहां उसे 38 वर्षीय महिला से मिलवाया गया। इसके बाद महिला ने नकली ग्राहक के सामने तीन युवतियों को पेश किया। 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही टीम को खबर दी। जिसके बाद मकान पर छापा मारकर पांचों को मौके पर दबोच लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें