कोरोना वायरस महामारी ने साल 2020 को अपनी चपेट में लेकर रखा और दुनियाभर के लोग इसकी दवा या वैक्सीन का इंतजार करते रहे। सभी देशों ने कहा जब तक वैक्सीन नहीं तब तक मास्क ही सही। हालांकि 2021 की शुरुआत होते ही कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरे विश्व से अच्छी खबरें आने लगी हैं। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई देश हैं जहां टीकाकरण शुरू भी हो चुका है। भारत में भी 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा, इससे पहले आज (12 जनवरी) सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप दिल्ली पहुंची है। अपने साथ यह एक खास संदेश लेकर पहुंची है। आगे पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 8
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को ही देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला शुरू हुआ है। मंगलवार तड़के विशेष विमान के जरिए वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई जो करीब दस बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। इसके बाद यहां से एक खेप दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एक खेप करनाल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
3 of 8
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन की 2.64 लाख डोज राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज में रखी गई है। यहां वैक्सीन कुल 22 बॉक्स में रखी गई है। हर बॉक्स में 1200 शीशियां हैं और हर शीशी में 10 डोज होती है।
4 of 8
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली, डिब्बों पर सर्वे संतु निरामयाः का संदेश अंकित है
- फोटो : अमर उजाला
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से वैक्सीन 89 अस्पतालों पर पहुंचाया जाएगा। सभी 11 जिलों के केंद्रों पर बुधवार रात तक वैक्सीन पहुंच जाएगी। बूथ पर मौजूद रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सभी जानकारी दी गई। वैक्सीन के बॉक्स पर सर्वे संतु निरामयाः का संदेश लिखा है जो कहता है कि सभी निरोगी हों।
विज्ञापन
5 of 8
कोरोना वैक्सीन कुछ ऐसे पहुंचेगी उत्पादक से आम लोगों तक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली का सबसे बड़ा टीकाकरण केंद्र एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया है। अस्पताल में तीन बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री केजरीवाल टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहले से लगाए गए डीप फ्रीजर में वैक्सीन रख दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
देश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन
केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बंगलूरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 उड़ानें संचालित हुईं।'
विज्ञापन
7 of 8
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
सरकार से किसी तरह का मोलभाव नहीं
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने दाम को लेकर केंद्र सरकार के साथ किसी तरह के समझौते की वजह से ट्रांसपॉर्ट की प्रक्रिया में देरी की अफवाहों को खारिज किया था। सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि यहां दाम को लेकर किसी तरह का समझौता या मोलभाव नहीं है। वैक्सीन की डोज के ट्रांसपॉर्ट से पहले कुछ प्रक्रियाओं का पालन किया जाना जरूरी था।
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
पूनावाला ने बताया था कि सरकार को कोविशील्ड की पहली 10 करोड़ डोज करीब 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से दी जाएगी। मार्केट में यह एक हजार रुपये प्रति डोज के हिसाब से उपलब्ध रहेंगी। पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी हर महीने पांच से छह करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है।