फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटा हत्याकांड: नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, फिर किया घिनौना काम, सीसीटीवी से सामने आया सच

Sat, 22 May 2021 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मां-बेटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के करावल नगर में जेवरात लूटने के लिए मां-बेटे की हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के कुछ ही घंटे के बाद इस घटना को अंजाम देने वाले एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक मृतक के घर पूजा पाठ करवाने के लिए आता रहता था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए करीब छह लाख रुपये के जेवरात, मृतक का मोबाइल फोन, लूटे गए रुपये से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि आरोपी की पहचान लोनी गाजियाबाद निवासी राहुल(39) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि घर में रखे जेवरात को लूटने के लिए उसने मां-बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह करावल नगर में उमलेश(56) और उसके बेटे अशोक(29) के घर में मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। साथ ही घर से जेवरात और अशोक के फोन गायब होने की जानकारी मिली। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध का फोटो मिला। जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने फोटो को वायरल कर दिया। साथ ही अशोक के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया। जिसके बाद कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगा लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लोकेशन के जरिए राहुल के इंद्रपुरी लोनी गाजियाबाद स्थित घर पर पहुंची। जहां से पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अशोक का फोन और जेवरात बरामद कर लिए।  

4 of 5
मां-बेटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नशीला पेय पदार्थ देकर किया बेहोश, फिर कर दी हत्या
जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि आरोपी राहुल तयशुदा समय पर अशोक के घर पहुंचा। उसने पूजा के नाम पर मां-बेटे को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अशोक के बेसुध होने पर उसकी मां ने राहुल से इस बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने उसे मंत्र का असर बताया। इस दौरान उमलेश को राहुल ने कोई सामान लाने के लिए भेजकर अशोक की गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर उमलेश के आने के बाद आरोपी ने उसकी साड़ी से गला घोंट दिया। उसके बाद घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें