केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री से मिले भाजपा नेता
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद दिल्ली प्रदेश के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बुधवार सुबह नार्थ ब्लॉक में करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक राम बीर बिधूड़ी और नेता मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे। बाहर आने के बाद नेताओं ने बातचीत पर कुछ भी खुलासा नहीं किया। हालांकि, इस दौरान सिरसा ने कहा कि यह एक नियमित बैठक थी।
अतिक्रमण विरोधी अभियान से राहत देने से हाईकोर्ट का इनकार
उच्च न्यायालय बुधवार को हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान को रोकने के लिए तुरंत राहत प्रदान करने से इनकार कर दिया। फिलहाल अदालत ने अभियान के खिलाफ मुद्दे पर सुनवाई पर सहमति जताते हुए कहा कि अधिकारियों को उचित निर्देश के साथ जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के समक्ष दोपहर को याची वकील ने अदालत को बताया कि इलाके में हिंसा के बाद काफी लोग घर से बाहर हैं और कई पुलिस हिरासत में है। उनकी अनुपस्थिति में एमसीडी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान शुुरू कर दिया है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई को रोकने का आदेश दिया जाए। वहीं, केंद्र की और से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने पीठ को बताया कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही इस मुद्दे पर विचार कर रहा है।
पीठ ने सभी तथ्यों को देखने के बाद कहा कि वे तत्काल अतिक्रमण विरोधी अभियान पहले से ही तय था और कुछ भी नया नहीं है। वे अभियान को रोकने के लिए कोई आदेश नहीं दे रहे लेकिन संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश लेकर जवाब दाखिल करने के लिए तैयार रहना चाहिए।