फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप आकर लड़की को बचा लो: पीड़िता पर जुल्म ढा रहे थे आरोपी, लोग तालियां बजाकर और चिल्लाकर कर रहे थे हूटिंग

Tue, 01 Feb 2022 01:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के विवेक विहार इलाके के कस्तूरबा नगर इलाके में गणतंत्र दिवस के दिन देश जश्न में डूबा हुआ था। वहीं सैकड़ों लोगों के सामने एक कमजोर महिला की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा था। आरोपी परिवार पीड़िता पर जुल्म ढा रहा था तो बाकी लोग तालियां बजाकर और जोर-जोर से चिल्लाकर उसकी हूटिंग कर रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी परिवार के अलावा हूटिंग करने वाले और तालियां बजाने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। भीड़ में मौजूद लोग यदि चाहते तो आरोपी परिवार को रोक सकते थे। लेकिन बजाए ऐसा करने के उन्होंने आरोपियों का साथ देकर शोर-शराबा और हंगामा भी किया। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद से ही अवैध शराब का धंधा करने वाले आरोपी परिवार के लोग फरार हैं। हालांकि मामले में मुख्य आरोपी रहे तीन नाबालिग, आठ महिलाओं व एक पुरुष को पहले ही दबोच लिया गया है। बाकी कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
सहमी बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी उन लोगों को भी आरोपी बना रही है जो उस दिन हूटिंग रहे थे। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि सारी वीडियो देखने के बाद पता चला है कि सिर्फ एक दाढ़ी वाला शख्स आरोपी महिलाओं से पीड़िता को छोड़ने के लिए कह रहा है बाकी लोग उसके साथ मारपीट करने के अलावा हूटिंग व तालियां बजा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
पीड़िता के बाल काटे - फोटो : अमर उजाला
जिस समय पुलिस को पीड़िता के परिवार से सूचना मिली थी कि उसके साथ हैवानियत की जा रही है उस समय किसी अन्य शख्स ने कस्तूरबा नगर से कॉल कर पुलिस को बताया था कि लड़की को यह लोग मार देंगे आप आकर बचा लो। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही कुछ और आरोपियों की पहचान की जाएगी।
 

4 of 7
महिला का उस्तरे से बाल छीलते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अब भी चोरी छिपे बिक रही है शराब
विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में शराब तस्कर अभी भी खुलेआम शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने अपने घरों से अवैध शराब की बोतलों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। शराब बेचने के लिए आरोपी अपनी जेब में शराब के दो क्वार्टर रखकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यदि पुलिस उनको पकड़ती भी है तो आरोपी शराब को पीने के लिए ले जाने की बात करते हैं। शराब की दोनों बोतले बेचने के बाद दोबारा से शराब ले आते हैं। पुलिस ने शनिवार को भी कार्रवाई कर एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

6 of 7
कस्तूरबा नगर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की हालत में सुधार, परिजनों से की बातचीत
कस्तूरबा नगर इलाके में 26 जनवरी को हुई वारदात के बाद से लगातार डॉक्टरों की निगरानी में पीड़िता का इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उसके जख्म भी तेजी से भर रहे हैं। एक महिला इंस्पेक्टर को उसका ध्यान रखने का जिम्मा दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कस्तूरबा नगर है शराब तस्करी का पुराना अड्डा, पुलिस भी यहां आने से डरती है - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने धीरे-धीरे खाना, खाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पीड़िता ने अपने परिजनों से बातचीत की। पीड़िता का तीन साल का बेटा अपनी मां को ही याद करे जा रहा है। वहीं पीड़िता के पति का कहना है कि पता नहीं हालात कब सामान्य होंगे। परिवार ने आगे भी पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें