फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः आज से शुरू हुआ वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण, 192 अस्पतालों में बनाए गए 300 सेंटर, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 01 Mar 2021 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली-एनसीआर में आज से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू - फोटो : जी पाल
पूरे देश की तरह राजधानी दिल्ली में भी आज से वरिष्ठ नागरिकों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही पीएम मोदी ने भी आज दिल्ली के एम्स में जाकर भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन टीका लगवाया और लोगों को संदेश दिया कि वो भी टीका लगवाएं और कोरोना को भारत से भगाएं। टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी कि राजधानी में टीकाकरण के लिए 192 अस्पतालों में करीब 300 सेंटर बनाए गए हैं। हफ्ते में छह दिन वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन मुफ्त है, वहीं निजी अस्पतालों में 250 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से टीकाकरण होगा। आगेे पढ़ें आप कैसे रजिस्ट्रेशन कराकर आसानी से टीकाकरण करवा सकते हैं और देखें तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 5
corona vaccine - फोटो : जी पाल
निजी और सरकारी अस्पतालों में लगेगी वैक्सीन, पहले से बीमार लोगों को दिखाना होगा प्रमाण पत्र
दिल्ली में लोग आज से को-विन और आरोग्य सेतु एप पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ सीधा टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी जिलों के में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। टीका लगवाने वालों को उनके घर के पास के केंद्र पर टीका लगवाने की सुविधा मिलेगी। हर वैक्सीन सेंटर पर कुल 200 खुराक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन पंजीकरण कराने के दौरान  वैक्सीन लेने का समय, दिन और किस केंद्र पर टीका लगवाना है। इसकी जानकारी देनी होगी, जो स्लाट बुक किया जाएगा। उस दिन ही टीका लग जाएगा। इससे लोगों का पूरा दिन खराब नहीं होगा और वह अपनी सुविधा अनुसार वैक्सीन लगवा सकेंगे। 45 से 59 साल के बीच के लोग जो लोग पुरानी बीमारी से पीड़ित है, उन्हें पंजीकरण कराने के लिए रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर से बनाया हुआ एक मेडिकल प्रमाण पत्र भी देना होगा।

प्राइवेट अस्पतालों की सूची- यहां 250 रुपये में लगेगा कोरोना का टीका

4 of 5
corona vaccine - फोटो : जी पाल
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एसएमएस मिलेगा। लोग किसी भी सेंटर पर वैक्सीन ले सकेंगे,बस वहां टाइम स्लॉट उपलब्ध होना चाहिए। सुबह 10 से 11.30 बजे तक कुछ चुनिंदा वैक्सीन केंद्रों पर कोविन-2.0 एप लॉन्च होगा। इसके बाद लोग पंजीकरण करा सकेंगे। लोग दूसरी डोज के लिए भी उसी केंद्र पर 29 दिन बाद अपाइंटमेंट ले सकते हैं। दूसरी डोज के लिए लोगों के पास 29 से 42 दिनों का समय रहेगा। 

सरकारी अस्पतालों की सूची जहां होगा कोरोना का टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona vaccine - फोटो : जी पाल
स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण भी जारी रहेगा
विभाग के मुताबिक, दिल्ली में स्वास्थ्य और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण पहले की तरह ही जारी रहेगा। राजधानी में अभी तक 60 फीसदी कर्मचारियों को ही वैक्सीन लग सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें