पूरे देश की तरह राजधानी दिल्ली में भी आज से वरिष्ठ नागरिकों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमोरबिड लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही पीएम मोदी ने भी आज दिल्ली के एम्स में जाकर भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन टीका लगवाया और लोगों को संदेश दिया कि वो भी टीका लगवाएं और कोरोना को भारत से भगाएं। टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी कि राजधानी में टीकाकरण के लिए 192 अस्पतालों में करीब 300 सेंटर बनाए गए हैं। हफ्ते में छह दिन वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन मुफ्त है, वहीं निजी अस्पतालों में 250 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से टीकाकरण होगा। आगेे पढ़ें आप कैसे रजिस्ट्रेशन कराकर आसानी से टीकाकरण करवा सकते हैं और देखें तस्वीरें....