दिल्ली के पश्चिम विहार में मामूली सी बात पर हुए रोड रेज के मामले में दो घरों के चिरागों अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें से एक रोहित का बचपन का सपना एक माह पहले ही पूरा हुआ था। रोहित के सपनों को अभी तो पंख लगने शुरू हुए थे, वह बड़े अरमानों से खाकी वर्दी सिलाकर लाया था। अगले महीने ही उसकी बहन की शादी होने वाली है, जिसकी तैयारियां वो पूरे उत्साह से कर रहा था। पढ़िए ऐसी ही कई बातें रोहित के बारे में जो बताती हैं कि गुस्से में एक शख्स दूसरे की जान जरूर ले लेता है लेकिन मरने वाले का परिवार हमेशा के लिए उस दर्द से गुजरता है....