फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक थप्पड़ का खौफनाक बदला : आरोपियों ने चाकू से किए इतने वार, शरीर पर हुए छेद गिन पाना मुश्किल

Wed, 17 Mar 2021 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पश्चिम विहार में रोड रेज - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में सड़कों पर मामूली बातों पर लोगों का गुस्सा बेकाबू हो जाता है। पश्चिम विहार के उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार आधी रात बाइक सवार दो लोगों ने स्कूटी सवार दो दोस्तों रोहित अग्रवाल (23) और घनश्याम (20) की हत्या कर दी। करीब तीन मिनट तक चली चाकूबाजी में युवकों के शरीर पर 50 से ज्यादा वार किए। पुलिस के मुताबिक स्कूटी सामने जा रही एक बाइक से छू गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। शादी में शगुन देकर लौट रहे रोहित अग्रवाल व घनश्याम को इसका तनिक भी एहसास नहीं था कि मध्य रात्रि में मौत उनका इंतजार कर रही है। पढ़ें क्या है पूरा मामला और देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
स्कूटी टकराने के बाद शुरू हुआ फसाद - फोटो : सीसीटीवी ग्रैब
ज्वालापुरी से वह छह सौ मीटर भी आगे नहीं बढ़ सके थे कि उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास की गली में उनकी स्कूटी बगल से गुजर रही बाइक के पिछले हिस्से में छू गई। इस दौरान किसी को खरोंच तक नहीं आई। बावजूद इसके बाइकर्स दोनों से उलझ गए। आधी रात में सूनसान रास्ते पर कोई बीच बचाव के लिए भी मौजूद नहीं था। नतीजा दोहरे हत्याकांड के तौर पर सामने आया।
विज्ञापन

3 of 6
एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए कर दिए दो खून - फोटो : सीसीटीवी ग्रैब
रोडरेज के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 3 मिनट 12 सेकेंड का यह वीडियो काफी दिल दहलाने वाला है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपियों ने एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए अपनी जेबों से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दोनों के शरीर पर इतने वार किए हैं कि फुटेज में उन्हें गिन पाना भी मुश्किल है।

4 of 6
दोनों आरोपी चाकुओं से वार करते हुए - फोटो : सीसीटीवी ग्रैब
बाइक स्कूटी की टक्कर होने के बाद चारों बाइक और स्कूटी से नीचे उतर आए। रोहित ने पहले बाइक सवार एक लड़के को थप्पड़ मार दिया। बस फिर क्या था आरोपियों ने अपनी जेबों से चाकू निकाल लिए और ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। फुटेज में घनश्याम और रोहित खुद को बचाने के साथ साथ एक दूसरे को बचाते हुए भी साफ नजर आ रहे हैं। वह खून से लथपथ लड़खड़ा भी रहे थे, बावजूद इसके दोनों आखिरी दम तक लड़ते रहे। जब दोनों युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर गए तो दोनों आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान वहां से एक युवक पैदल ही गुजरा लेकिन वह वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और सीधा निकल गया। 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी करते रहे ताबड़तोड़ वार - फोटो : सीसीटीवी ग्रैब
वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दिल दहला देने वाली वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कोहली (19) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप बहादुरगढ़ में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. ए. कॉन ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को गली में दो युवकों के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क पर पड़े दोनों मृतक - फोटो : सीसीटीवी ग्रैब
संजय गांधी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नांगलोई के शिवराम पार्क में रहने वाला रोहित बर्तन की दुकान में पिता का हाथ बंटाता था। वह सिविल डिफेंस वॉलंटियर भी था। बिहार के बेगूसराय निवासी घनश्याम नांगलोई में डेयरी में काम करता था और वहीं रहता था। दोनों ही दोस्त ज्वालाहेड़ी में एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी उनकी स्कूटी आरोपियों की बाइक से छू गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें