दिल्ली में वायु प्रदूषण
- फोटो : ANI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आज सबसे ज्यादा द्वारका की हवा में प्रदूषण देखने को मिला। यहां आज सुबह 7 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 दर्ज किया गया। वहीं शादीपुर में ये 328 दर्ज हुआ। दिल्ली के सभी एयर क्वालिटी स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता 200 के पार यानि खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9.6 , चूरू में 7, हिसार में 8.4 और नारनौल में 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।