फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi pollution: कुछ दिन की राहत के बाद आज फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड

Fri, 18 Nov 2022 09:32 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

राजधानी  दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में  गिरावट भी देखने को मिल रही है इसके बावजूद दिल्ली में प्रदूषण का कहर  कम होने का नाम नहीं ले रहा है । दिल्ली- एनसीआर की हवा से सांसों का संकट बरकरार है ।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में सांसों का संकट बरकरार - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली की हवा की सेहत आज भी खराब है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में आज का AQI 293 (खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया है। राजधानी में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से धुंध देखने को मिली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में AQI में सुधार लगातार देखा जा रहा है लेकिन सांसों का खतरा अभी टला नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 6
गुरुवार को 249 दर्ज किया गया था AQI - फोटो : ANI
हालांकि गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक AQI 249 (खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया था। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को AQI कम होने के बजाय बढ़ा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली के तापमान में गिरावट, हवा जहरीली - फोटो : ANI
राजधानी  दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में  गिरावट भी देखने को मिल रही है इसके बावजूद दिल्ली में प्रदूषण का कहर  कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली- एनसीआर की हवा से सांसों का संकट बरकरार है।

 

4 of 6
मामूली सुधार के बाद फिर बढ़ा AQI - फोटो : ANI
आज से पहले गुरुवार तक दिल्ली- एनसीआर के प्रदूषण में सुधार होता दिख रहा था लेकिन आज यानी शुक्रवार को वायु की गुणवत्ता बिगड़ गई। SAFAR के मुताबिक, आज यानी 18 नवंबर को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 293 दर्ज किया गया जो 'बेहद खराब' के करीब है। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : ANI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आज सबसे ज्यादा द्वारका की हवा में प्रदूषण देखने को मिला। यहां आज सुबह 7 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 दर्ज किया गया। वहीं शादीपुर में ये 328 दर्ज हुआ।  दिल्ली के सभी एयर क्वालिटी स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता 200 के पार यानि खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9.6 , चूरू में 7, हिसार में 8.4 और नारनौल में 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
CAQM ने 29 अक्टूबर को ग्रैप-3 फेज को लागू किया था। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और ध्वस्तीकरण के कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब नए आदेश के बाद ये पाबंदियां हटा दी गई हैं। ऐसे में अब एनसीआर में निर्माण और ध्वस्तीकरण के कार्य फिर से शुरू किए जा सकते हैं। हालांकि, संबंधित एजेंसियों और लोगों को धूल नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें