फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राजधानी में दिखा उत्साह, पार्क में योग अभ्यास करने पहुंचे लोग, केजरीवाल ने दी बधाई

Mon, 21 Jun 2021 11:29 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली में मनाया गया योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के साथ-साथ राजधानी के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। दिल्ली में आज से पार्क खुलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां घूमने और योग अभ्यास करने पहुंचे। इसके साथ ही एनसीआर में भी कई जगहों पर योग दिवस को लेकर उत्साह देखा गया। वहीं, कुछ लोगों ने कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार घरों के अंदर ही योग दिवस मनाया।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने विभिन्न इकाइयों में तैनात अपने कर्मियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अपने घर पर दैनिक योग किया और पत्नी के साथ योग आसन करते हुए फोटो को अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। पुलिस आयुक्त ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैने अपना दैनिक योग आज सुबह घर पर किया। मेरी पत्नी भी योग दिवस मनाने के लिए मेरे साथ शामिल हुई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने घरों पर योग किया। यहां देखें दिल्ली में कैसे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-
विज्ञापन

2 of 8
साउथ दिल्ली में अपने घर में  योग करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में स्वयं को सुरक्षित करते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सातवें  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया। इसके तहत ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही योग किया।
 
विज्ञापन

3 of 8
नए योगा केंद्र की शुरूआत करते मुख्यमंत्री केजरीवाल - फोटो : @Arvindkejriwal
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आइए संकल्प लें योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का। महामारी के इस मुश्किल वक्त में अपना ध्यान रखें, स्वस्थ रहें। इसके साथ ही दिल्ली में योग और मेडिटेशन को घर-घर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आज नए योगा केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग बेहद जरूरी है।
 

4 of 8
फरीदाबाद में योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 12 खेल परिसर में जिला स्तरीय योग शिविर में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने योग किया। इस दौरान उनके साथ अन्य विधायक भी शामिल रहे।
 
विज्ञापन

5 of 8
भाजपा इंदिरापुरम मण्डल की तरफ से आयोजित शिविर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा इंदिरापुरम मण्डल की तरफ से आयोजित शिविर में आज सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह व स्थानीय सांसद ने योग किया।
 
विज्ञापन

6 of 8
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। 
 
विज्ञापन

7 of 8
नोएडा सेक्टर 27 में मनाया गया योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा नोएडा सेक्टर 27 के पार्क में योग का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन

8 of 8
छलेरा में युवाओं ने मनाया योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नोएडा के ग्राम छलेरा के युवाओं द्वारा ओमेक्स ग्रीन पार्क, सेक्टर - 44 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें