120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले नए एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर दो बजे से फर्राटा भर सकेंगे। पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे। समारोह के दौरान एक्सप्रेस-वे बंद पर आवाजाही रहेगी।
देश की राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अब नए संगम में जुड़ गई है। मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को समर्पित करेंगे। मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद यह जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को इस एक्सप्रेसवे पर चलने की अनुमति नहीं होगी। यह एक्सप्रेसवे सिर्फ सफर को तेज नहीं करेगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर को जाम से राहत, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक रफ्तार का भी नया रास्ता देगा। 213 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर, 6 घंटे के बजाय 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर वाहन फिलहाल 100 किमी प्रतिघंटा की गति से फर्राटा भरेंगे। दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होता है और उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रवेश करता है।
विज्ञापन
2 of 16
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : विवेक निगम
इस परियोजना का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कराया है। वर्ष 2021 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। करीब 12000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे आधुनिक इंजीनियरिंग का नायाब उदाहरण है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी, एम्बुलेंस और हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
3 of 16
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
टोल वसूलने के लिए टेंडर जल्द
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर टोल निधर्धारण और एजेंसी चयन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में शुरुआती दिनों में यह एक्सप्रेसवे टोल फ्री रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, टोल कलेक्शन के लिए टेंडर बुधवार को जारी किए जा सकते हैं, जिसके बाद वसूली शुरू होगी।
4 of 16
Delhi-Dehradun Expressway
- फोटो : अमर उजाला
यमुनापार का ट्रैफिक दबाव होगा कम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जाने और निकलने की व्यवस्था शास्त्री पार्क के पास होगी। यहां पर कश्मीरी गेट से देहरादून जाने बाले माहन शास्त्री पार्क के पास एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। यूपी की ओर से एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास निकल भी सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस वे के दिल्ली के हिस्से में एंट्री और एग्जिट पॉइंट इस हिसाब से बनाया गया है कि दक्षिणी मध्य, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली के वाहन चालकों की आवाजाही आसान हो सके। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी, गांधी नगर मार्केट, शास्त्री पार्क, सिग्नेचर ब्रिज इन सभी मार्गों से आने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। एक्सप्रेसवे का पहला खंड दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होता है। इसकी लंबाई 32 किलोमीटर है। यह लोनी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) तक जाता है।
विज्ञापन
5 of 16
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : विवेक निगम
गीता कॉलोनी से खेकड़ा तक दोपहिया वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
एनएचएआई ने सुरक्षा का हवाला देते हुए गीता कॉलोनी से खेकड़ा के बीच 26 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। उल्लंघन पर 20,000 का जुर्माना लगेगा। अक्षरधाम से खेकड़ा तक मंडौला, लोनी बॉर्डर, खजूरी चौक, न्यू उस्मानपुर और शास्त्री पार्क जैसे क्षेत्र आते हैं। एनएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि और यातायात अधिनियम 2002 की धारा 35 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
6 of 16
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक टोल फ्री
अक्षरधाम से शुरू होकर लोनी बॉर्डर तक का लगभग 18 किलोमीटर का हिस्सा टोल-फ्री रहेगा। इसका उद्देश्य दिल्ली के स्थानीय ट्रैफिक को सुचारू रखना है, ताकि रोजाना दफ्तर आने-जाने वालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। साथ ही यमुनापार की अन्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो।
विज्ञापन
7 of 16
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : विवेक निगम
एक नजर में
विवरण
जानकारी
लेन
6
डिजाइन स्पीड
120 किमी/घंटा
यात्रा समय
2.5 - 3 घंटे
टेंडर जारी
2021
शिलान्यास
2021
परियोजना स्वीकृति
2020 (In-Principle Approval)
8 of 16
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
टोल अधिक लगेगा
ये हैं टोल दरें
प्रकार
नया रूट (New Route)
पुराना रूट (Old Route)
एक तरफा टोल (One Way)
₹ 445
₹ 675
राउंड ट्रिप टोल (24 घंटे)
₹ 670
₹ 1,010
नोट:
राउंड ट्रिप टोल 24 घंटे के अंदर वापसी पर लागू होता है।
सभी दरें रुपये (₹) में हैं।
9 of 16
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर किन बातों का रखें ध्यान
देहरादून में प्रवेश करते समय आशारोड़ी के नजदीक मार्ग परढाल है। यहां पर वाहनों की गति सीमा पर ध्यान देना होगा। वाहन को धीरे-धीरे चलाया जाए।
10 of 16
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
रात में कहीं पर वाहन को मोड़ना या रुकना मना है।
एक्सप्रेस वे पर रिवर्स वाहन न चलाएं न ही यूटर्न लें।
अगर एग्जिट छूट जाए तो अगला इंटरचेंज लेना होगा।
कार की गति 100 और भारी वाहन की गति सीमा 80 तय है।
बाई लेन भारी वाहन, मिडिल लेन सामान्य ड्राइविंग, दाई लेन ओवरटेक के लिए।
बार-बार लेन बदलने से बचें, मोड़ पर ओवर टेक करने से बचें।
इमरजेंसी में वाहन साइड सोल्डर में लगाएं, हाजर्ड लाइट ऑन करें।
किसी भी इमरजेंसी में मदद चाहिए तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें।
टनल में प्रवेश करते समय वाहन की लाइटें ऑन कर लें। डाटकाली मंदिर के निकट मार्ग पर टनल है, इसके पूर्व और बाद में ध्यानपूर्वक चलें।
एलिवेटेड रोड पर अनावश्यक हॉर्न न बजाएं।
11 of 16
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : विवेक निगम
जाम वाले शहर होंगे हल्के एक्सप्रेसवे खींचेगा ट्रैफिक
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ट्रैफिक होगा शिफ्ट
दिल्ली-देहरादून एक्स्प्रेसवे को सिर्फ तेज रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि ट्रैफिक के बेहतर वितरण (रिडिस्ट्रिब्यूशन) के उद्देश्य से डिजाइन हुआ है। इसके शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड की ओर जाने वाला भारी ट्रैफिक अब पारंपरिक मार्गों से हटकर नए एक्सप्रेसले पर शिफ्ट होगा, जिससे कई शहरों और जिलों को जाम से राहत मिलेगी।
12 of 16
एलिफेंट कॉरिडोर
- फोटो : अमर उजाला
अब तक दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाला अधिकतर ट्रैफिक एनएच-58 (पुराना दिलती-मेरठ-मुजफ्फरनगर रूट) से होकर गुजरता था। इस कारण गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में लगातार ट्रैफिक दबाव बना रहता था। खासकर वीकेंड और छुट्टियों के दौरान इन इलाकों में लंबा जाम आम बात थी। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह ट्रैफिक बड़े पैमाने पर डायवर्ट होगा।
13 of 16
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली के अंदर भी ट्रैफिक दबाव कम होगा है। खासतौर पर आईएसबीटी, आनंद विहार और पूर्वी दिल्ली के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर भारी वाहनों की आवाजाही घटेगी। इससे शहर के भीतर यात्रा समय कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आ सकती है। इस परियोजना का सबसे बड़ा गेमचेंजर पहलू रीजनल डायवर्जन है।
14 of 16
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : विवेक निगम
पंजाब और हरियाणा से देहरादून जाने वाले वाहन अब ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर आएंगे, वहां से सीधे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे। इससे इन वाहनों को दिल्ली के भीतर नहीं आना पड़ेगा। बताया जा रहा कि शुरुआत में एक्सप्रेसवे पर 30 हजार पैसेंजर कार यूनिट ट्रैफिक का अनुमान है।
15 of 16
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : विवेक निगम
एक्सप्रेसवे से बंदर हटाने को गुलेल टीम तैनात
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए वन विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। एलिवेटेड रोड से मां डाट काली मंदिर तक बड़ी संख्या में बंदर सड़क पर रहते हैं। इस लिहाज से यहां वनकर्मियों को तैनात किया है। वनकर्मी गुलेल से बंदरों को हटाने का काम करेंगे।
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : विवेक निगम
गांधी नगर में लाइव प्रसारणा की तैयारी
पीएम मंगलवार को सुख्या दोहरादून से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यमुनापार के गांधी नगर स्थित महावीर स्वामी पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।