दिल्ली विधानसभा में वीवीआईपी गेट तोड़कर कार लेकर घुसे सरबजीत सिंह ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी सरबजीत सिंह संसद में भी कार लेकर घुसना चाहता था। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी तीन अप्रैल को बरेली से पंजाब फिर वहां से दिल्ली आया था। पानीपत से गुलदस्ता और मालाएं खरीदी थीं। पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है।
दिल्ली विधानसभा में वीवीआईपी गेट तोड़कर कार लेकर घुसे सरबजीत सिंह (37) ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की जांच में आरोपी ने बताया है कि वह पुलिस, सरकार और बड़े नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए संसद भवन में भी घुसना चाहता था।
प्रधानमंत्री से प्रशासन की शिकायत करना भी चाहता था। इधर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंप दी है। आरोपी का दावा है कि उसकी किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। पुलिस को आरोपी या उसकी कार से कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
2 of 13
विधासभा की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को वारदात के समय विधानसभा में दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के 44 जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 13
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में चूक के मामले में अब इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी की जा रही है। जांच के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसका 20 वर्षीय भांजा हरमनदीप सिंह एक अप्रैल से हरि नगर से गायब है और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
4 of 13
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
लगातार पुलिस से गुहार लगाने के बाद जब बात नहीं बनी तो उसने पंजाब और बाद में दिल्ली जाने का मन बनाया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलकर अपनी बात बताना चाहता था।
विज्ञापन
5 of 13
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, कार लेकर घुसा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के अलावा दिल्ली पुलिस की कई टीमें उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सरबजीत जिन बातों का खुलासा कर रहा है, उसमें कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
6 of 13
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, कार लेकर घुसे आरोपी द्वारा रखा गया गुलदस्ता
- फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरमन का पता नहीं चलने पर सरबजीत कार लेकर दिल्ली निकल गया। रास्ते में पानीपत से उसने फूलों का गुलदस्ता और मालाएं खरीदीं। सरबजीत चाहता था कि गुलदस्ता और माला के साथ वह किसी बड़े नेता या पुलिस अधिकारी से मिले।
विज्ञापन
7 of 13
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, कार लेकर घुसे आरोपी द्वारा रखे गे गुलदस्ते की जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इस इरादे से वह पूछता हुआ दिल्ली विधानसभा पहुंच गया। यहां गेट नंबर-2 बंद था तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और गुलदस्ता व मालाएं रखकर भाग खड़ा हुआ।
8 of 13
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध
- फोटो : अमर उजाला
खालिस्तानी एंगल से भी हो रही जांच
विधानसभा के सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर दाखिल होने के मामले में भले ही सरबजीत के मानसिक बीमार होने की बात की जा रही हो, लेकिन जिस तरह से उसने वारदात को अंजाम दिया, उसको देखकर तमाम सुरक्षा एजेंसियों को दाल में कुछ काला नजर आ रहा है। एजेंसियां जांच में खालिस्तानी एंगल को भी ध्यान में रख रही हैं। उसके मोबाइल की सीडीआर व सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल की जा रही है।
9 of 13
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, कार लेकर घुसे आरोपी द्वारा रखा गया गुलदस्ता
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का दावा, एक हफ्ते से दवा नहीं खा रहा सरबजीत
विधानसभा के वीवीआईपी गेट को तोड़कर अंदर घुसने वाले सरबजीत का पिछले करीब नौ साल से शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार वह डिप्रेशन का मरीज है और पिछले एक सप्ताह से दवा नहीं ले रहा था, जिससे वह अक्सर हिंसक हो जाता है।
10 of 13
विधासभा की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को परिजनों ने उसके इलाज से जुड़े दस्तावेज दिल्ली पुलिस को सौंपे। भाई अवतार सिंह ने बताया कि हर साल फरवरी, मार्च और अप्रैल में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ती है। परिजनों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी निवासी सरबजीत को अपने भांजे हरमनदीप सिंह के लापता होने की जानकारी मिली तो वह तनाव में आ गया।
11 of 13
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक का मामला
- फोटो : अमर उजाला
हरमनदीप, जो दिल्ली के हरिनगर में रहकर बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है, एक अप्रैल को अचानक गायब हो गया था। दो अप्रैल को उसने मां को फोन कर बताया कि वह दिल्ली में नहीं है, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया।
12 of 13
दिल्ली विधानसभा
- फोटो : फाइल फोटो
परिवार ने हरिनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और उसकी आखिरी लोकेशन पंजाब के आनंदपुर साहिब में मिली। तीन अप्रैल को सरबजीत भांजे की तलाश में निकला और पांच अप्रैल को आनंदपुर साहिब पहुंचकर भांजे हरमनदीप के पिता से झगड़ा किया।
परिजनों ने जब सरबजीत की पत्नी से झगड़े का जिक्र किया तो उन्होंने उसे डिप्रेशन की दवा खिलाने की सलाह दी लेकिन उसने दवा नहीं खाई। उसी रात सरबजीत अपनी कार से दिल्ली निकल गया और छह अप्रैल की दोपहर कार लेकर विधानसभा परिसर में घुस गया।