एनडीएमसी के कर्मियों ने बताया कि वह बिना मास्क लोगों का चालान कर रहे हैं
- फोटो : अमर उजाला
बिना मास्क वालों का चालान भी रैंडम जांच भी
स्थान : पालिक बाजार, कनॉट प्लेस
समय : दोपहर 12.00 बजे
पालिका बाजार के गेट नंबर सात के सामने रविवार को भी भीड़ थी। सामने ही मेट्रो स्टेशन की सढ़ियों पर लोग बैठे एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। किसी को सामाजिक दूरी के पालन की परवाह नहीं थी। जो लोग एक दूसरे को जानते थे वह भी और जो लोग एक-दूसरे से अंजान थे, सभी सटकर बैठे थे। कनॉट प्लेस की इनर सर्कल में चारों तरफ लोग जिस अंदाज में बैठते हैं। रविवार को भी लगभग इसी तरह से यहां की सीढ़ियों, पत्थर की कुर्सियों पर लोग बैठे थे।
बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के बैठे गप्पे मार रहे थे। नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) की टीम लोगों की तलाश कर रही थी, जो लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। एनडीएमसी के कर्मियों ने बताया कि वह बिना मास्क लोगों का चालान कर रहे हैं और साथ ही उनके साथ मौजूद चरक पालिक की टीम लोगों की रैडम कोरोना जांच कर रही थी। बातचीत से पता चला बिना मास्क घूमने वालों में महिलाएं सर्वाधिक हैं। मौके पर कई लोगों के जांच के सेंपल लिये जा रहे थे। एनडीएमसी की टीम जांच करने के बाद लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर ले रही थी।