गणतंत्र दिवस से पूर्व देश के तीन राज्यों दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और पंजाब में मिले विस्फोटक को आतंकियों की करतूत माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सीमापार बैठे आतंकी संगठन देश में गड़बड़ी पैदा करने की नियत से बड़े हमले की फिराक में है। शुक्रवार को गाजीपुर मंडी से मिले आईईडी में आरडीएक्स होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसको जांच के लिए सीएफएसएल भेजा गया है। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि विस्फोटक आरडीएक्स था या अमोनियम नाइट्रेट। माना जा रहा है कि सीमापार बैठे आतंकियों ने अपने स्लीपर सेल की मदद से राजधानी को दहलाने का प्रयास किया। इसी कड़ी में जांच करते पुलिस को गाजीपुर मंडी में आए कुछ संदिग्ध लड़कों की तलाश है। इनकी तलाश में स्पेशल सेल की टीम दिल्ली, यूपी और हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
2 of 5
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
स्लीपर सेल से विस्फोटक रखवाने की आशंका
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना लोकल सपोर्ट के इस काम को नहीं किया जा सकता है। सीमापार बैठे आतंकियों ने जरूर इस काम को अंजाम देने के लिए अपने स्लीपर सेल की मदद ली होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लगातार दिल्ली और यूपी की लोकल पुलिस के संपर्क में है। अपने-अपने इलाके में बीट कांस्टेबल और मुखबिरों से संपर्क कर इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके इलाके में कोई नया शख्स तो आकर नहीं रह रहा है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
4 of 5
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
यदि विस्फोट होता तो न जाने कितने बेगुनाहों की जाती जान...
करीब 38 एकड़ में फैली गाजीपुर मंडी में 600 दुकानें हैं और यहां पर एक हजार के आसपास वेंडर हैं। एक अंदाजा के मुताबिक रोजाना यहां पर एक लाख से अधिक लोग आते हें। एक समय में यहां आठ से दस हजार लोग तो मौजूद रहते ही हैं। यदि विस्फोट होता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
शुक्रवार को न्यू अशोक नगर निवासी अनुपम ने मंडी के गेट पर लावारिस बैग देखकर 10.20 बजे पुलिस को खबर दी। लोकल पुलिस को संदेह हुआ तो बाद में एनएसजी को भी बुला लिया गया। बाद में मंडी में ही एक गड्ढा कर आईईडी को विस्फोट कर निष्क्रय कर दिया गया।