दिल्ली प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
हवा का स्तर 201 से 300 तक पहुंचने में ग्रैप की पाबंदियां
-500 वर्ग मीटर या उससे अधिक के आकार के सभी निर्माण और विध्वंस गतिविधियों वाले कार्य को रोकना, जो धूल शमन निगरानी पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं
-यंत्रीकृत सफाई, सड़कों पर पानी का छिड़काव
-निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन के उपयोग पर दिशा-निर्देश लागू करना
- खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध और पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण मानदंड) लागू करना
- डिस्कॉम एनसीआर में बिजली आपूर्ति में रुकावट को कम करेंगी
- यातायात को कम करने के लिए कर्मचारियों के लिए एकीकृत आवागमन शुरू करने के लिए कार्यालयों को प्रोत्साहित करना