फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 करोड़ की हेरोइन का मामला: अफगानिस्तान से आता है कच्चा माल, मध्यप्रदेश में बनती है हेरोइन, पीओके से चल रहा पैसा जुटाने का खेल

Sun, 11 Jul 2021 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हेरोइन बरामद - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से आतंकी गतिविधियां चलाने वालों को फंड के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में देश में आतंक को बढ़ावा देने के लिए पड़ोसी देश की कुख्यात जासूसी एजेंसी आईएसआई व खालिस्तानी समर्थकों ने नारको टेररिज्म का सहारा लिया है। इसके पीछे दोहरी साजिश है। पैसा जुटाकर देश में आतंक फैलाया जाएगा और नशा देकर युवा पीढ़ी को विनाश के रास्ते पर भेजा जाएगा। आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ड्रग्स से पैसा जुटाने का खेल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से चल रहा है। यह पैसा देश में आतंक को बढ़ावा देने में इस्तेमाल किया जाता है। नशा अफगानिस्तान में तैयार किया जाता है। मादक पदार्थों को पाकिस्तान के रास्ते पीओके लाया जाता है या फिर ईरान के रास्ते भारत भेजा जाता है। बरामद 354 किलोग्राम हेरोइन का कच्चा माल ईरान के रास्ते भारत में आया था। देश में मादक पदार्थ बेचकर आतंकी खालिस्तान समर्थकों के लिए फंड भी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान से आए कच्चे माल से भारत में ही तैयार होती है हेरोइन...
जांच में पता चला है कि तस्कर अफगानिस्तान से वैध तरीके से आने वाले मेवे, खड़िया, जिप्सम पाउटर आदि सामानों के बीच में इसके कार्टन छिपा देते हैं, बाकी सामान के साथ कंटेनर में छिपाकर रखी गई अफीम आदि ईरान से समुद्री मार्ग ससे मुंबई पहुंच जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से अफीम व कच्चे माल को मध्य प्रदेश के शिवपुरी लाया जाता है। वहां बनी अस्थायी फैक्टरी में मध्य प्रदेश व दिल्ली की अलग-अलग दुकानों से खरीदे गए विभिन्न रसायनों की मदद से अफीम व बाकी मादक पदार्थों से हेरोइन तैयार कर ली जाती है। इसके बाद कुरियर की मदद से इसे भारत के अलग-अलग राज्यों में भेज दिया जाता है। 
 

4 of 7
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुर्तगाल से बढ़ावा
पूछताछ के दौरान गुरप्रीत व गुरजीत ने बताया कि भारत में नारको टेरेरिज्म को नवप्रीत सिंह उर्फ नव पुर्तगाल से बढ़ावा दे रहा है। गुरप्रीत की उससे पंजाब की कपूरथला जेल में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बाद में वह किसी तरह जेल से बाहर आया और विदेश भाग गया। वहां से लगातार मादक पदार्थों को बेचकर खालिस्तान के लिए फंड इकट्ठा किया जा जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
बरामद हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग में खड़ी कार में छिपा रखी थी हेरोइन
गुरजोत और गुरप्रीत ने सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी दो अलग-अलग कारों से 166 किलो और 115 किलोग्राम हेरोइन बरामद कराई। पुलिस के और सख्ती दिखाने पर दोनों ने अपने घर के एक बेड में गुप्त स्थान बनाकर छिपाकर रखी 70 किलो हेरोइन भी बरामद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने गुरुग्राम में छापा मारा। यहां से अफगान नागरिक हजरत अली को गिरफ्तार कर उससे दो किलो हेरोइन और इसे बनाने में काम आने वाला 100 किलोग्राम रसायन बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें