ट्री माई फ्रेंड के सदस्यों के साथ मौजूद आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
मौका था 'ट्री मॉय फ्रेंड' मुहिम के तहत पौधारोपण अभियान के चौथे चरण का। इस बार 'ट्री मॉय फ्रेंड' की टीम ने करावल नगर रोड पर भूलेराम मार्किट नियर माता वाली गली से लेकर यादव गली तक के 210 फुट डिवाइडर पर करीब 200 पौधे लगाए। इसमें फूलदार पौधे गुड़हल, बोगनवेलिया, कनहेर, चंपा और छायादार पौधे जैसे नीम, जामुन, पिलखन, गुलमोहर, बड़, शीशम जैसे पौधे शामिल थे। 'ट्री मॉय फ्रेंड' ग्रुप के लोगों ने डिवाइडर से कूड़ा हटाया, पौधे लगाए, उनके चारों ओर फेंसिंग की और पानी के दो स्थायी कनेक्शन भी करवा दिए, जिससे पौधों को पानी मिलता रहे।