फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी को दिल्ली के इन युवाओं ने दिखाया ठेंगा, खास से लेकर आम सभी ने की तारीफ

Thu, 26 Dec 2019 05:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ट्री माई फ्रेंड के सदस्यों के साथ मौजूद आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर को जहां दुनियाभर में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं दिल्ली के कुछ युवा इस दिन को और खास और यादगार बनाने के लिए अपने स्तर पर कुछ ऐसा कर रहे थे कि जिसने भी उन्हें देखा, इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका। दिल्ली के करावल नगर रोड पर सुबह के सर्द मौसम में युवाओं की टोली बदहाल सड़क को सुंदर बनाने के लिए सुबह सात बजे से ही जुट गई। 
 
विज्ञापन

2 of 6
ट्री माई फ्रेंड के सदस्यों के साथ मौजूद आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
मौका था 'ट्री मॉय फ्रेंड' मुहिम के तहत पौधारोपण अभियान के चौथे चरण का। इस बार 'ट्री मॉय फ्रेंड' की टीम ने करावल नगर रोड पर भूलेराम मार्किट नियर माता वाली गली से लेकर यादव गली तक के 210 फुट डिवाइडर पर करीब 200 पौधे लगाए। इसमें फूलदार पौधे गुड़हल, बोगनवेलिया, कनहेर, चंपा और छायादार पौधे जैसे नीम, जामुन, पिलखन, गुलमोहर, बड़, शीशम जैसे पौधे शामिल थे। 'ट्री मॉय फ्रेंड' ग्रुप के लोगों ने डिवाइडर से कूड़ा हटाया, पौधे लगाए, उनके चारों ओर फेंसिंग की और पानी के दो स्थायी कनेक्शन भी करवा दिए, जिससे पौधों को पानी मिलता रहे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
ट्री माई फ्रेंड के सदस्य पौधारोपण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर स्थायी दुकानदारों और निवासियों ने भी पूरा सहयोग किया और अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और करावलनगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भी पहुंचे और 'ट्री मॉय फ्रेंड' ग्रुप से वादा किया कि उनके इस अभियान में वह हरसंभव मदद हमेशा करते रहेंगे। दुर्गेश पाठक ने कहा कि युवाओं का ये अभियान काबिल-ए-तारीफ है और लोगों के लिए एक प्रेरणा भी है कि वो भी क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। 

4 of 6
पौधारोपण करते स्थानीय युवा - फोटो : Amar Ujala
वहीं उन्होंने कहा कि ये सबसे खुशी की बात है कि इस ग्रुप के सभी सदस्य पढ़े-लिखे युवा हैं। इस मौके पर स्थानीय पार्षद मनोज त्यागी ने 'ट्री मॉय फ्रेंड' ग्रुप के सदस्यों को इस काम के लिए बधाई दी और टीम के सदस्य बनने का भी एलान किया। मनोज त्यागी ने कहा कि वो टीम के इस काम में हमेशा साथ देते रहेंगे। मुस्तफाबाद विधानसभा से निगम पार्षद ताहिर हुसैन ने भी मौके पर जाकर टीम की हौसला अफजाई की। देर शाम तक अभियान चलता रहा और युवा सर्दी को ठेंगा दिखाकर क्षेत्र को सुंदर बनाने में जुटे रहे। इस मौके सुशील तोपची, नृपेन्द्र, कमल श्रीवास्तव, अर्जुन, कुलदीप, पकंज, अमरपाल, रणवीर भाटी, रमेश मास्टर जी, विक्रम प्रताप, देवेश, कमल कश्यप सहित सैंकड़ों युवा मौजूद रहें।

 
विज्ञापन

5 of 6
पौधारोपण करते संस्थान के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
'ट्री मॉय फ्रेंड' स्थानीय युवाओं की पहल
'ट्री मॉय फ्रेंड स्थानीय युवाओं का एक ग्रुप है, जिसमें सभी सदस्य सरकारी नौकरी करने वाले और बिजनेसमैन हैं। ग्रुप का मकसद अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दिल्ली की सड़कों को सुंदर बनाना है। करावल नगर रोड के डिवाइडर पूरी तरह बेजान हो चुके हैं और उनपर कूड़ा पड़ा रहता है। इसी समस्या से निपटने के लिए स्थानीय युवा कमल ने इस काम की पहल शुरू की थी। इस समय टीम के फांउडर मेंबर सुशील तोपची संसद में कार्यरत्त हैं। रमेश सरकारी टीचर हैं। अनूप सिंह केंद्र सरकार में कार्यरत्त हैं। विक्रम प्रताप एक कंपनी के सीईओ हैं। कमल श्रीवास्तव समाजसेवी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पौधारोपण करते स्थानीय युवा - फोटो : अमर उजाला
टीम ने अभियान जून 2019 से शुरू किया था और अब तक चार चरणों में 'ट्री मॉय फ्रेंड' करीब पांच सौ पौधे लगवा चुका है। सबसे बड़ी बात ये है कि टीम द्वारा पौधों की सिंचाई के पानी का स्थायी कनेक्शन और लोहे और प्लास्टिक के जाल की फेंसिंग कराई जाती है, जिससे पौधों की सुरक्षा भी हो और पानी भी मिलता रहे। महीने में दो बार पौधों की निराई-गुड़ाई के साथ टीम के सदस्य पौधों में यूरिया, डीटीपी, गोबर की खाद्य वर्मी कम्पोस्ट खाद भी डालते हैं, जिससे पौधों को पूरा पोषण मिले। 'ट्री मॉय फ्रेंड' के इस अभियान का असर भी अब दिखने लगा है। अब सड़क के बेजान डिवाइडर हरे-भरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें