फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा पव्वा बना काल: दो साथियों ने साथ बैठकर पी दारू, एक ने बची शराब जेब में रख ली, जिसकी सजा मिली खौफनाक मौत

Wed, 06 Jul 2022 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
रंजीत नगर इलाके में शराब के आधे पव्वे के लिए युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने करीब दो माह बाद हत्या की गुत्थी से पर्दा उठाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नेपाल निवासी सुरेंद्र उर्फ सुरेश चंद के रूप में हुई है। दो मई की रात को आरोपी पृथ्वी पाल वर्मा (40) नामक युवक के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान बची हुई शराब का आधा पव्वा अपनी जेब में रख लिया। इसके अलावा पृथ्वी आरोपी का मोबाइल भी ले जाने लगा। इसी बात पर आरोपी ने ईंट से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के समय पहने हुए आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि दो मई की रात को रंजीत नगर इलाके में पुलिस को एक युवक जख्मी हालत में मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि सड़क हादसे में युवक को चोट लगी है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान 9 मई को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त जौनपुर, यूपी निवासी पृथ्वीपाल वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसका पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि युवक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई बल्कि किसी ने भारी वस्तु से उस पर हमला किया गया था।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जिस जगह से युवक घायल मिला था कि वहां की सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर एक युवक पृथ्वी पर हमला करता हुआ दिख गया। लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी फोटो निकलवाई और उसकी पहचान के प्रयास किए।

 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
काफी प्रयासों के बाद थाना प्रभारी अरुण देव नेहरा की टीम ने आखिर रंजीत नगर इलाके में आरोपी को ढूंढ लिया। नेपाली मूल का आरोपी एक छोटे से ढाबे पर काम करता था। आरोपी बिना पुलिस वेरीफिकेशन के रह रहा था। पुलिस ने होटल मालिक व आरोपी के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। बाद में मंगलवार को आरोपी को शादीपुर फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह और पृथ्वी दोनों जानकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
दो मई को दोनों ने शराब के चार पव्वे खरीदे। साढ़े तीन पव्वे पीने के बाद आधा पव्वा बचा तो पृथ्वी ने उसे अपनी जेब में रख लिया। इसके अलावा वह सुरेंद्र का फोन लेकर बातचीत करने लगा। बचा हुआ पव्वा व फोन लेकर पृथ्वी वहां से जाने लगा। सुरेंद्र ने फोन व पव्वा छीनने का प्रयास किया तो पृथ्वी ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। इस बात पर गुस्से में सुरेंद्र ने पत्थर से वारकर पृथ्वी की हत्या कर दी। बाद में बचा हुआ पव्वा निकालकर आरोपी ने पी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें