फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों का काम करती है। बात अगर पूरे साल को तस्वीरों में समेटने की हो तो कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जिनके बिना 2015 की कहानी बयां करना मुश्किल होगा। इसीलिए हम आपको सालभर की कहानी वर्ष की दस उम्दा तस्वीरों के माध्यम से बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

2 of 11
इस साल की सबसे बड़ी घटना किसी को कहेंगे तो वो है आम आदमी पार्टी का 70 में 67 सीटें जीतकर दिल्ली में सरकार बनाना रहा। यह एक ऐसी घटना है जिसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। इसके बाद दिल्ली के सीएम बने केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर एक ऐसी फोटो शेयर की जो साल की सबसे चर्चित और शेयर्ड फोटो में से एक बन गई। ये फोटो थी चुनाव जीतने के बाद घर जाकर जब केजरीवाल ने अपनी प‌त्नी सुनीता को गले लगाया था।
विज्ञापन

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

3 of 11
उसके बाद साल की सबसे चर्चित घटना रही लालू का केजरीवाल को गले लगाना। लालू ने केजरीवाल को गले क्या लगाया उनके विरोधियों को तो जैसे उनके खिलाफ बोलने का लाइसेंस मिल गया। सभी कहने लगे कि केजरीवाल से गले मिला भ्रष्टाचार। उन्हें इसलिए ज्यादा आलोचना का शिकार होना पड़ा क्योंकि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए ही अस्तित्व में आई थी। इसके बाद तो केजरीवाल को इस पर सफाई भी देनी पड़ गई थी कि वो गले नहीं लगना चाहते थे बल्कि लालू ने उन्हें जबरन लगाया था।

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

4 of 11
2015 की बात हो और ‌राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह की बात न हो तो साल अधूरा ही रह जाएगा। जिस तरह केजरीवाल की रैली में गजेंद्र ने देखते ही देखते हजारों की भीड़, पुलिस और केजरीवाल व आप के सभी बड़े नेताओं के सामने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वो कोई नहीं भूल सकता। कुछ महीनों की केजरीवाल सरकार को इस घटना के बाद बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और लोगों को तो ये भी लग रहा था इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी काफी बड़ी परेशानी में आ सकती है।
विज्ञापन

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

5 of 11
केजरीवाल का व‌िधानसभा चुनाव जीतना साल की सबसे बड़ी घटना है और ये तस्वीर परिणाम आने के बाद की तस्वीरें हैं। ये तस्वीर अगर साल की बेहतरीन तस्वीरों में से हटा दें तो कम से कम भारत के राजनीतिक इतिहास में तो एक अध्याय ही अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

6 of 11
बीजेपी विधायक ओपी शर्मा पर ही एक बार फिर अलका लांबा ने आरोप लगाया कि शर्मा ने विधानसभा में उनपर अश्लील टिप्पणी की थी कि वो रातभर सड़कों पर घूमने वाली महिला हैं। इसी के बाद ओपी शर्मा को पूरे शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया था। इस तरह महिला विधायक पर अश्लील टिप्पणी करने की दिल्ली विधानसभा के इतिहास में ये पहली और निंदनीय घटना है।
विज्ञापन

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

7 of 11
अंग्रेजी अखबार नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने की घटना भी इस साल की सबसे चर्चित घटना रही। जाते-जाते इस घटना ने साल की महत्वपूर्ण तस्वीरों में ये तस्वीर भी जोड़ दी ‌जिसमें सोनिया और राहुल गांधी पूरे दल-बल के साथ कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे और बेल की राशि देकर वापस भी आ गए। ‌इस घटना के माध्यम से कांग्रेस ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश की।

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

8 of 11
यूं तो दिल्ली एनसीआर के लिए ट्रैफिक जाम कोई नई बात नहीं है लेकिन 2015 में 22 मई को कुछ ऐसा जाम लगा था जो दिल्ली गुड़गांव के इतिहास में दर्ज हो गया। दिल्ली से गुड़गांव जाने वाले रास्ते पर 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। ये जाम इसलिए लगा था क्योंकि गुड़गांव टोल प्लाजा शिफ्ट किया जा रहा था जिससे लोग लगभग पूरा दिन ही परेशान रहे थे।

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

9 of 11
बता दें कि आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा कश्मीरी गेट के आस-पास अपना नशा मुक्ति अभियान चला रही थीं। इस दौरान ही अचानक उनपर किसी ने पत्थर से हमला कर दिया जिसमें उनका सिर फूट गया। इस घटना को बाद में आप ने बीजेपी से जोड़कर देखा था क्योंकि वहीं भाजपा विधायक ओपी शर्मा के भाई की दुकान थी और आप का कहना था कि ओपी शर्मा के ही लोगों ने अलका पर हमला किया।

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

10 of 11
वहीं केजरीवाल ने जब वित्त मंत्री अरुण जेटली को डीडीसीए घोटाले में लपेटे में लेते हुए उनपर कुछ अभद्र टिप्पणियां की तो जेटली भी उन्हें सबक सिखाने के लिए सीधे कोर्ट ही पहुंच गए। उन्होंने केजरीवाल समेत आप के 6 नेताओं पर 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोंक दिया। भारतीय राजनीति में ऐसा दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है इसलिए साल की 10 महत्वपूर्ण तस्वीरों में हमने इस तस्वीर को भी जगह दी है।
विज्ञापन

इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें

11 of 11
कहते हैं दिल्ली क्राइम की राजधानी है। महिलाओं के लिए दिल्ली को सेफ नहीं माना जाता लेकिन जहां ऐसे बहादुर बच्चे हों वो दिल्ली इतनी भी असुरक्षित नहीं हो सकती। एक रात की बात है एक विदेशी महिला ऑटो से उतरकर फोन पर बातें करते हुए जा रही थी कि अचानक एक चोर उसका पर्स चुराकर भागने लगा। तब उसके चिल्लाने की आवाज पास फुटबॉल खेल रहे बच्चों ने सुनी और वो गए और चोर को पकड़कर लाए। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चों की इस बहादुरी की वजह से ही हमने ये तस्वीर ली है।
ये भी पढ़ें :
मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में
2015 के वो पोस्टर जिन्होंने नेताओं से भी ज्यादा बटोरीं सुर्खियां
दे‌खिए कैसे साल 2015 ने डूबो दी इन 5 नेताओं की लुटिया
इतिहास के काले पन्नों में दर्ज हो गईं 2015 की ये 5 घटनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें