कहते हैं कि एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है। जो असर एक तस्वीर करती है कई बार वो बड़े-बड़े आर्टिकल नहीं कर पाते। तस्वीरों की खास बात ये भी है कि कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिनकी एक तस्वीर सदा के लिए जेहन में बस जाती है और उसे देखते ही वो घटना याद आ जाती है। अब चूंकि साल 2018 अपने अंजाम की ओर है ऐसे में इस साल की कई ऐसी तस्वीरें हैं जो हमारे जेहन में हमेशा के लिए कैद हो गई हैं। आइए साल 2018 की सभी घटनाओं का रिकैप उन्हीं तस्वीरों के जरिए करते हैं...
2 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
अंकित सक्सेना हॉरर किलिंगः दिल्ली के होनहार यूट्यूबर अंकित सक्सेना को दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करने की सजा चुकानी पड़ी। 2018 के दूसरे महीने में ही अंकित को उसकी प्रेमिका के घरवालों ने बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इस प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने की बहुत कोशिश की गई लेकिन अंकित के पिता ने ऐसा नहीं होने दिया।
3 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
साल 2018 दिल्ली-एनसीआर के लिए प्रदूषण के मामले में बेहद खराब रहा। कई बार तो दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता 1000 सूचकांक के पार भी चली गई। यह तस्वीर दिल्ली-एनसीआर की उसी स्थिति को बयां करती है।
4 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ भीड़ हिंसाः यूपी केहापुड़ में 18 जून को गोरक्षकों के एक समूह ने गोहत्या में शामिल होने के संदेह पर सैमउद्दीन (64) और 45 वर्षीय मीट व्यापारी कासिम कुरैशी की जमकर पिटाई कर दी थी। कासिम की मौत हो गई थी, जबकि सैमउद्दीन गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस ने इसे रोडरेज की घटना करार दिया था। सैमउद्दीन ने शीर्ष न्यायालय के सामने पूरी घटना का ब्योरा देते हुए याचिका लगाई थी, जिसमें अदालत की निगरानी में एसआईटी से जांच कराने के बाद मामले का ट्रायल यूपी से बाहर चलाए जाने की गुहार लगाई गई थी।
5 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
लगी ऐसी आग वायु सेना को हेलिकॉप्टर से बुझाना पड़ाः मई में मालवीय नगर में एक ऐसी भयानक आग लग गई थी जिसे दो दिन में बुझाया गया और इसके लिए भारतीय वायुसेना को अपने हेलीकॉप्टर तक लगाने पड़ गए। ये तस्वीर उसी समय की है।
विज्ञापन
6 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पहाड़गंज में एक इमारत में आग लग जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने मानव चेन बनाकर एक महिला की जान बचाई थी। यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
7 of 18
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
इसी साल कोंडली गाजियाबा पलवल मानेसर एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन हुआ जिसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है।
8 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
साल 2018 ऐसे बाबाओं के नाम रहा जिन्होंने अपने भक्तों के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया और अपनी भक्तों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप भी उनपर लगे।
9 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 20 व 21 जुलाई की मध्य रात्रि को जंगल के रास्ते दो गाय ले जाते अकबर को ग्रामीणों ने पकड़ा था और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद अकबर की मौत हो गई थी।
10 of 18
shailza murder
शैलजा हत्याकांड- एक आर्मी मेजर निखिल हांडा द्वारा दूसरे मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा को बेरहमी से मौत के घाट उतार देने का मामला काफी सुर्खियों में रहा। जब तक शैलजा के शव की पहचान नहीं हुई थी तब तक लोग इसे मामूली हत्याकांड मान रहे थे लेकिन जब शैलजा की पहचान हो गई तो धीरे-धीरे ये केस हाईप्रोफाइल हो गया। एक आर्मी मेजर का हत्यारोपी के रूप में सामने आना लोगों को हैरान कर गया। कई दिनों तक यह देश की सबसे चर्चित खबर रही। मेजर जैसे पद पर होकर भी हत्या जैसा कृत्य करना लोगों की हैरानी की वजह था। यह केस भी 2018 की बड़ी घटनाओं में शामिल हो गया।
11 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
ये तस्वीर दिल्ली के बाढ़ की है। बारिश के दौरान मिंटो ब्रिज की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी। दिल्ली जैसे शहर में इस तरह जलजमाव होने को लेकर दिल्ली सरकार सबके निशाने पर आ गई थी।
12 of 18
2018 in pictures
बुराड़ी कांडः इस साल देश में घटी सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बुराड़ी कांड रहा। इसमें एक ही परिवार के 11 लोगों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद देश ही नहीं पूरी दुनिया में ये घटना चर्चा का विषय रही थी।
13 of 18
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
इस साल देश में कई किसान मार्च हुए, जिसमें उन्होंने अपनी मांग उठायी। ये तस्वीर पूर्वी यूपी से निकलकर दिल्ली पहुंचने वाला किसानों का वो मार्च है जो 2 अक्टूबर के दिन हुआ था। किसान अपनी मांग लेकर किसान घाट तक जाना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें यूपी बॉर्डर पर ही रोक लिया और उनपर पानी की बौछारें भी कीं। ये तस्वीर किसानों के उसे आंदोलन की गवाह है...
14 of 18
kisan march
- फोटो : pti
यह तस्वीर भी किसानों के उस मार्च की तस्वीर है जो ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले किया गया था। देशभर के किसान दिल्ली में संसद का घेराव करने और अपनी मांग लेकर जुटे थे।
15 of 18
केजरीवाल पर मिर्ची से हमला करने वाला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर है दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर अटैक के समय की। केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं। इस साल उन पर अनिल नाम के शख्स ने केजरीवाल पर सचिवालय में घुसकर मिर्ची अटैक किया।
16 of 18
प्रदर्शनकारियों ने वाहन को लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
3 दिसंबर को यूपी के बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह के बाद हुई हिंसा की घटना की यह तस्वीर बताती है कि वहां कैसा मंजर रहा होगा। इस हिंसा में एक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक स्थानीय युवक सुमित की मौत हो गई थी। इसकी जांच अभी चल रही है।
17 of 18
sonam kapoor
साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक रही सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। आनंद से शादी के बाद सोनम दिल्ली की बहू बन गईं।
सालों से जिस ब्रिज का इंताजर था 4 नवंबर को दिल्ली के उस सिग्नेचर ब्रिज का भी उद्घाटन हो गया। हालांकि उसी मौके पर एक अप्रिय घटना भी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। दरअसल दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उद्धाटन के मौके पर स्टेज पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने उन्हें चढ़ने नहीं दिया। जिस पर मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया और चोट पहुंचाने की कोशिश हुई।