ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले स्टेट हाईवे पर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे कार सवार एक परिवार चार बदमाशों के तांडव का शिकार बना। बदमाशों ने कार में बैठी 4 महिलाओं के साथ गैंगरेप किया फिर परिवार के साथ लूटपाट भी की। आगे जानिए कैसे और क्या हुआ। (सभी फोटोः मनोज शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन
2 of 8
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल जेवर का रहने वाला पीड़ित परिवार अपनी बीमार बहन को देखने के लिए जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे से बुलंदशहर जा रहा था। इको कार सवार 8 लोग बुलंदशहर की ओर बढ़ रहे थे कि उनके कार का एक टायर पंचर हो गया। कुछ ही देर बाद दूसरा टायर भी पंचर हो गया।
विज्ञापन
3 of 8
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
यही बात बताने के लिए और मदद मांगने के लिए ड्राइवर शकील ने अपने मालिक को फोन किया। शकील ने उन्हें बताया कार के दो टायर पंचर हो गए हैं। एक स्टेफनी उसके पास है एक और स्टेफनी लेकर वो मौके पर पहुंच जाएं।
4 of 8
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
शकील अपने मालिक को ये बात बता रहा था और कार से उतरकर टायर चेक कही कर रहा था कि इतने में कम से कम चार बदमाश वहां पहुंचे और शकील को मारा जिससे उसका मोबाइल गिर गया।
विज्ञापन
5 of 8
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल गिरने के बाद भी चलता रहा और दूसरी ओर से मालिक सारी बातें सुनता रहा। इसी दौरान शकील से बात कर रहे उसके मालिक ने खतरा भांपते हुए तुरंत पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस और कार मालिक दोनों मौके पर करीब 2 बजे पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर पहले तो बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की और फिर एक-एक कर महिलाओं को ले जाने लगे। इस पर शकील ने उनका विरोध किया और पूछा कि सब तो लूट लिया अब महिलाओं को कहां ले जा रहे हो।
विज्ञापन
6 of 8
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
इस पर बदमाशों ने पहले एक गोली जमीन पर मारी और फिर एक शकील के सीने पर मारी और ये कहते हुए निकल गए कि अभी तो हम सिर्फ तुम्हें मार रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाश चारों महिलाओं को अपने साथ हाईवे से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले गए। और उनके साथ गैंगरेप किया। महिलाएं गिड़गिड़ाती रहीं और कहती रहीं कि उन्हें छोड़ दें लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।
बता दें कि बदमाशों का ये तांडव करीब दो ढाई घंटे चला। वैसे तो पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन पुलिस को बदमाशों की लोकेशन ढूंढने में ही करीब दो घंटे से ज्यादा लग गए जिससे पीड़ित परिवार की त्रासदी बढ़ गई।