फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर-बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप का चश्मदीद आया सामने, सुनाई दहला देने वाली हैवानियत की कहानी

Sat, 27 May 2017 09:37 AM IST
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले स्टेट हाईवे पर बुधवार को 6 बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार पर जिस तरह से गैंगरेप और लूट का कहर ढाया अब उसका चश्मदीद सामने आ गया है। इस चश्मदीद ने कई खुलासे ऐसे खुलासे किए हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं। (सभी फोटोः जेपी शर्मा/मनोज शर्मा/राजन राय)
विज्ञापन

2 of 11
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
दरअसल बदमाश पीड़ित परिवार को हाईवे से करीब 400 मीटर दूर जिस खेत में ले गए थे उसकी रखवाली एक वृद्ध किसान कर रहा था। वह वहीं झोपड़ी बना कर रहता है और मह‌‌िलाओं को ले जाते देख इसने शोर भी मचाया था। इसके बाद बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया था। इसी किसान ने खौफनाक रात की पूरी कहानी अपनी जुबानी सुनाई है।
विज्ञापन

3 of 11
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले तो इस चश्मदीद ने इन बदमाशों के बारे में ये खुलासा किया कि इन्होंने एक साल पहले भी उसके गांव के एक शख्स की हत्या की थी। साथ ही ये भी बताया कि आरोपी इस क्षेत्र या उसके आसपास के रहने वाले नहीं थे।

4 of 11
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब उससे पूछा गया कि बदमाशों ने क्या-‌क्या किया तो उसने बताना शुरु किया। उसने कहा कि आरोपियों ने पहले तो पीड़ित परिवार के मर्दों और उसे महिलाओं के दुपट्टों से बांधा और डंडों, सरियों और तमंचे की बट से पिटाई भी की।
विज्ञापन

5 of 11
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
फिर बारी-बारी से एक-एक महिला को अपने साथ झाड़ियों में ले जाने लगे। हर बार दो-दो बदमाश करके झाड़ियों में जाते और करीब 10-12 मिनट वहां रहते। चश्मदीद ने कहा कि वो महिलाओं को ले जाते थे लेकिन उसे नहीं पता कि महिलाओं का बलात्कार हुआ कि नहीं।
विज्ञापन

6 of 11
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
जब एक महिला को दो बदमाश ले जाते उस दौरान दो बदमाश बंधक बनाए लोगों के पास रहते और दो चश्मदीद के पास रहते।
विज्ञापन

7 of 11
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद ने कहा कि इस तरह हर महिला को करीब दो से तीन बार झाड़ियों में ले जाया गया।

8 of 11
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि जब वो कहता कि ये क्या कर रहे हो छोड़ दो इन्हें तो वो उसे या अन्य विरोध करने वाले को थप्पड़, तमंचे की बट या डंडों से पीटते।

9 of 11
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
जब चश्मदीद किसान से पूछा गया कि क्या जो शख्स मारा गया वो ज्यादा विरोध कर रहा था तो उसने बताया कि वो तो सांस भी नहीं ले रहा था। बस उससे यही पूछ रहे थे कि 45000 रुपए कहां हैं। किसान आगे बोला कि वो ऐसे पैसे पूछ रहे थे जैसे उन्हें पता हो।

10 of 11
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
फिर चश्मदीद ने आगे कहा कि उन्होंने लूटपाट की। एक के पास से 32 हजार रुपए एक जनानी के पास से 16 हजार, दूसरी के पास से 500 रुपए तीसरी के पास कुछ 150 रुपए मिले। एक नाक और कान की सोने की बाली भी बदमाशों ने लूट ली।
विज्ञापन

11 of 11
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट और गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
इन सबके बाद बदमाशों ने पैसे का बंटवारा भी किया और पैसे कम होने पर सभी बदमाशों की तलाशी भी ली गई कि किसने पैसे छिपाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें