फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

विज्ञापन
1 of 10
शानो शौकत की जिंदगी जीने वाले करोड़ों के घोटाले के आरोपी, नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट पहुंचे तो जैसे घबरा गए। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

2 of 10
उनके माथे पर शिकन और परेशानी के भाव साफ नजर आ रहे थे। सीबीआई केचंगुल में गहरे तक फंस जाने का यादव सिंह को शायद अच्छी तरह से अहसास हो गया था। यही कारण रहा कि कोर्ट में मौजूद अपने युवा बेटे सनी का माथा उन्होंने कई बार चूमा।
विज्ञापन

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

3 of 10
इस दौरान उनकी आंखें नम भी हुईं। बेटे और रिश्तेदारों से धीरे-धीरे बातें भी करते रहे। इस दौरान कई बार बेटे से गले भी मिले। कोर्ट में भी जब तक रिमांड अर्जी पर फैसला हुआ, तब तक वह असहज ही नजर आए। कभी अपना हाथ झटकते तो कभी पैर हिलाते रहे।

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

4 of 10
सीबीआई जब यादव सिंह को लेकर कोर्ट पहुंची उस समय एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की जमानत अर्जी पर सुनवाई निपटी ही थी। यादव सिंह को कोर्ट में पीछे की ओर बने कटघरे में खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

5 of 10
सीबीआई ने 10 दिनों का रिमांड मांगते हुए अपनी दलील पेश की। करीब सात मिनट तक चली इस कार्यवाही के दौरान यादव सिंह कटघरे में ही खडे़ रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

6 of 10
इस दौरान कोर्ट में ही मौजूद अपने बेटे सनी एवं दो रिश्तेदारों से भी उनकी नजरें मिलीं। न्यायाधीश के चेंबर में चले जाने के बाद सीबीआई ने यादव सिंह को कटघरे से निकालकर कोर्ट में कुर्सी पर बैठा दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

7 of 10
नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर पद से लेकर करोड़ों के घोटाले तक के सफर में मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले यादव सिंह को लेकर सीबीआई जब कोर्ट पहुंची तो यादव सिंह ने कार की सीट पर पडे़ तौलिए से ही अपने चेहरे को ढक लिया।

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

8 of 10
मीडियाकर्मियों ने सीबीआई की कार को घेरकर रुकवा लिया। यादव सिंह से उनका पक्ष भी जानना चाहा, मगर यादव सिंह चुपचाप तौलिए में मुंह छिपाए बैठे रहे।

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

9 of 10
सीबीआई सूत्रों की माने तो दिल्ली स्थित सीबीआई हेडक्वार्टर से गाजियाबाद कोर्ट लाने और फिर गाजियाबाद कोर्ट से सीबीआई हेडक्वार्टर तक ले जाने के दौरान भी यादव सिंह बिलकुल चुप रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: कोर्ट देख घबराए यादव सिंह, बार-बार बेटे को लगाया गले

10 of 10
सीबीआई अधिकारियों से भी उन्होंने कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें