परेड रिहर्सल करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
घुड़सवार होंगे पहली सैन्य टुकड़ी
परेड में पहली सैन्य टुकड़ी ग्वालियर लांसर्स की 61 कैवलरी होगी। 61 कैवेलरी दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजीमेंट है। इसके बाद सेना की छह दस्ते मार्च करेंगे, इसके बाद सेना के एविएशन विंग के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर रूद्र और ध्रुव फ्लाई पास्ट करेंगे। सेना का स्वदेशी टी-90 भीष्म टैंक, बख्तरबंद वाहन बॉलवे मशीन पिकेट, के-9 वज्र और धनुष, आकाश सिस्टम भी मुख्य आकर्षण होगा। इसके अलावा सेना की पैराशूट रेजीमेंट, ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट, द सिख लाइट इंफेन्टरी रेजीमेंट, कुमाऊं रेजीमेंट और कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स की टुकड़ियां भी मार्च करेंगी।