फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सब पर भारी: McDonald's से लेकर 'तुलसी' तक का सफर, स्मृति ईरानी ने खाई थीं ढेरों ठोकरें

Sun, 04 Mar 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
smriti irani
ये बात तो हर कोई जानता है कि स्मृति ईरानी एक टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं और सबको यह भी पता है कि स्मृति केंद्रीय कपड़ा मंत्री हैं। इतना ही नहीं इससे पहले वह मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं। लेकिन आप उनके यहां तक के सफर के बारे में शायद ही जानते होंगे, आपको बता दें कि वह पहले मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस की नौकरी करती थीं।
विज्ञापन

2 of 5
smriti irani
बता दें कि स्मृति ईरानी की दो बहनें भी हैं, इव सबका बचपन दिल्ली में बीता वहीं उन्होंने स्कूल की पढ़ाई की। एक बार स्मृति ईरानी के माता-पिता ने एक पंडित को भविष्यवाणी करने के लिए अपने घर बुलाया। पंडित ने बताया कि स्मृति की दोनों बहनों की जिंदगी काफी अच्छी चलेगी, वह सब सही निर्णय लेंगी लेकिन स्मृति के बारे में उन्होंने कह दिया कि स्मृति का भविष्य अंधकारमय है।
विज्ञापन

3 of 5
smriti irani
इसके बावजूद भी स्मृति के दिमाग में कुछ कर दिखाने की चाह थी। स्मृति ईरानी प्रशासन कर्मचारी या फिर पत्रकार बनना चाहती थीं। उनके पिता ने कहा कि वह प्रशासन कर्मचारी या पत्रकार उनके बस की नहीं है। फिर उन्होंने कुछ और बड़ा करने की सोची, उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और मुबई चली गईं। 

4 of 5
smriti irani
स्मृति ईरानी ने मिस इंडिया के कॉन्टेस्ट में भाग लिया जहां उसको निराशा हाथ लगी। वहां उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा था। उन्होंने टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन देने शुरू कर दिए वहां भी बात नहीं बनी। स्मृति ईरानी ने अपने पिता से लोन लिया हुआ था जो उन्हें चुकाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बांद्रा के मैकडॉनल्ड्स में पोछा लगाना और टेबल साफ करने जैसा काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
smriti irani
उसके बाद स्मृति ईरानी को पहला ब्रेक मिला उन्होंने वहां काम किया और फिर वह प्रोड्यूजर शोभा कपूर की नजरों में आईं। जहां से उनको 'क्योंकि..सास भी कभी बहू थी' सीरियल के लीड रोल 'तुलसी' के किरदार के लिए साइन कर लिया गया। इस सीरियल से स्मृति ईरानी ने नाम कमाया और ये सीरियल 8 सालों तक चला। जब यह सीरियल खत्म हुआ तक उन्होंमे राजनीति में कदम रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें