दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा के लिए 25 खास महिला कमांडो का दस्ता तैयार किया गया है। (सभी फोटोः अनिल कुमार/अमर उजाला) लेकिन अब इस दस्ते को आंख पर कपड़ा बांध कर हथियार को खोलने और उसे दोबारा तैयार कर चलाने की तकनीक से अवगत कराया गया है। इनको दुश्मनों पर काबू करने के गुर सिखाए गए हैं। अब तक जूडो कराटे और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाती रही है। इन्हें फायर करने के तरीकों के बारे में बताया गया है। ट्रेन में अगर कोई महिला से छेड़छाड़ भी करेगा तो उनसे सख्ती से निपटने के तरीके भी बताए गए हैं।