दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सोमवार को अचानक अफरातफरी मच गई। (फोटो: अमर उजाला/नई दिल्ली) 45 साल की एक महिला ने मुख्यालय में ही खुद को आग लगा ली। महिला को बचाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी का हाथ झुलस गया। महिला अपनी शिकायत लेकर यहां आई थी। उसकी पहचान दुर्गापुरी निवासी सुशीला के रूप में हुई है। महिला के आग लगाते ही वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस वाले उसे बचाने दौड़े। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।