फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक घर से नहीं निकली महिला टीचर, पड़ोसी ने घर में झांका तो निकल पड़ी चीख

Sun, 30 Jul 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

शिक्षिका की जलाकर हत्या, बंद मकान में मिला शव
- यमुनापुरम में रहने वाली विधवा शिवचरन इंटर कॉलेज में थी अध्यापिका
- पुत्र और पुत्रवधू नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में करते हैं नौकरी
- रविवार शाम मकान पर ताला लगा देखकर पड़ौसियों को हुआ शक
- एक युवक ने छत के रास्ते अंदर जाकर देखा, तो हुई जानकारी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कई दिन से दिखाई न देने पर छत के रास्ते मकान में कूदे पड़ोसी युवक ने जब घर के अंदर देखा तो उसके मुंह से चीख निकल गई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में शिक्षिका की जलाकर हत्या कर दी। कई दिन से दिखाई न देने पर छत के रास्ते मकान में कूदे पड़ोसी युवक ने जब घर के अंदर देखा तो उसके मुंह से चीख निकल गई। शव को मकान में बंद करके आरोपी भाग गए।  पड़ौसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लूटपाट के बिंदु सहित मामले की जांच में जुटी है। यमुनापुरम निवासी कुसुम सिरोही(55) पत्नी स्व. जोगेंद्र सिरोही शिवचरन इंटर कॉलेज में शिक्षिका थीं। पति जोगेंद्र सिरोही की करीब 10-12 साल पहले मौत हो चुकी है। एक पुत्र अमित और पुत्रवधू नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कुसुम सिरोही रोजाना शाम के समय दूध लेने जाती थीं। पिछले तीन दिन से दूध लेने नहीं गईं तो कुछ लोगों को शक हुआ।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घर पर ताला लटका हुआ था। नौकरानी भी घर पर ताला लटका देखकर लौट जाती थी। पड़ौस के एक युवक ने छत के रास्ते घर में घुसकर देखा तो कुसुम सिरोही की जली हुई लाश पड़ी हुई थी। लाश देखते ही उसकी चीख निकल गई। पड़ौसियों ने फौरन ही सूचना पुलिस को दी। कोतवाली देहात पुलिस एसएसपी की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूतों को एकत्र किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही नोएडा में रहने वाला पुत्र भी बुलंदशहर के लिए रवाना हो गया है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने मृतका कुसुम के पुत्र अमित से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें