पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला पर्स छीन रहे बदमाश का विरोध करते हुए चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सुधीर उर्फ पिंकी (43) के रूप में हुई। वह अपने बेटे के साथ जयपुर से पुरानी दिल्ली आ रही थी। पुरानी दिल्ली रेलवे पुलिस ने लूटपाट और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
delhi track
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि तीस हजारी स्थित पुल मिठाई पुल के पास अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक महिला जख्मी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर महिला जख्मी हालत में मिली। उसका दाहिना हाथ व बांया पैर कटा हुआ था। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
delhi track
महिला के साथ मौजूद उसके बेटे गौरव ने बताया कि वह अपनी मां सुधीर के साथ दिल्ली आ रहा था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पत्राचार से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता सत्यवान झुनझुनू (राजस्थान) के चिरावा में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह भिवाड़ी से अहमदाबाद एक्सप्रेस पकड़कर दिल्ली पहुंची थी।
4 of 7
delhi track
ट्रेन के पुरानी दिल्ली स्टेशन नजदीक पहुंचते ही वह सामान लेकर गेट पर पहुंच गया। मां भी उसके साथ थी। पुल मिठाई पुल के पास ट्रेन की रफ्तार कम हो गयी। इसी वक्त पटरी पर मौजूद एक बदमाश ने गेट पर खड़ी उसकी मां से हैंड बैग छीनने लगा। इस पर मां ने इसका विरोध किया। छीना झपटी में उसकी मां का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गई। बदमाश बैग लेकर भाग गया। ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मां का एक हाथ और पैर कट गया था। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
indian railway
घटना की जानकारी मिलने के बाद गौरव की बहन कोमल और परिवार के अन्य सदस्य पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन
6 of 7
भारतीय रेलवे स्टेशन
राजधानी में ट्रैक के पास बनी झुग्गी पुलिस के लिए मुसीबत बन गयी है। ट्रेन में होने वाली ज्यादातर लूटपाट की घटना इन झुग्गियों के पास होती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झुग्गियों के पास ट्रेन की रफ्तार कम होने का बदमाश फायदा उठाते हैं और ट्रेन पर सवार हो जाते हैं। या फिर स्टेशन से पहले ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते हैं जो सामान लेकर गेट पर आ जाते हैं।
पिछले दिनों फरक्का एक्सप्रेस में हुई लूटपाट में पकड़े गये बदमाशों ने खुलासा किया कि सीलमपुर ेंशन के पास स्थित झुग्गी के पास ट्रेन की रफ्तार कम होने के बाद वह उसपर चढ़कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारि यों का कहना है कि बदमाश शकूरबस्ती, निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, शाहदरा व अन्य जगहों पर ट्रेन की रफ्तार कम होने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं।