आप अपने स्मार्ट मोबाइल फोन का प्रयोग किस लिए करते हैं। जवाब होगा फोन कॉल, एसएमएस, चैटिंग, गाने सुनने, वीडियो देखने, इंटरनेट चलाने, सोशल मीडिया से जुड़े रहने, ऑनलाइन शॉपिंग और फोटो खींचने या वीडियो बनाने के लिए। कम लोग जानते हैं कि उनका मोबाइल फोन इससे भी ज्यादा स्मार्ट है, जो मुसीबत के समय काफी मददगार साबित हो सकता है। जरूरत है हमें अपने स्मार्ट फोन को पहचानने की।
विज्ञापन
2 of 9
family locater app
हमारे परिवार का कोई सदस्य खास तौर पर महिलाएं या बच्चे घर से बाहर हों और काफी देर तक वापस न लौटे तो हमें चिंता होने लगती है। ऐसे में अगर उसका फोन न मिले और बाहर अंधेरा हो चुका हो तो हमारी चिंता और बढ़ जाती है। हम परेशान होकर बार-बार फोन मिलाते हैं और हर बार फोन नहीं मिलता है। ऐसी परिस्थितियां अक्सर हमारे सामने आती हैं। ऐसे में अगर आपने अपने स्मार्ट फोन में फैमिली लोकेटर जैसे कुछ स्मार्ट एप डाउनलोड कर रखे हों तो आपको जरा भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 9
family locater app
ये एप आपको हर वक्त अपनों की लोकेशन बताते रहता है। फोन न मिलने पर इनके जरिए आप अपनों की लोकेशन कभी भी देख सकते हैं। कुछ फैमिली लोकेटर एप ऐसे भी हैं, जो मोबाइल में इंटरनेट न चलने पर भी सटीक काम करते हैं। इसके अलावा कुछ स्मार्ट मोबाइल फोन में फैमिली लोकेटर फीजर इनबिल्ड होता है, जिसे फोन के सेटिंग में जाकर घर के सदस्यों या दोस्तों आदि के साथ जोड़कर एक्टिवेट किया जा सकता है।
4 of 9
family locater app
लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही केंद्र सरकार ने सभी मोबाइल फोन में जीपीएस व पैनिक बटन अनिवार्य कर दिया है। वर्ष 2017 से ये दोनों फीचर सभी मोबाइल फोन में अनिवार्य कर दिए गए हैं। पैनिक बटन का इस्तेमाल लोग मुसीबत में फंसे होने पर बिना फोन कॉल मिलाए एक बटन दबाकर अपनों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को सेटिंग में जाकर अपने कुछ परिचितों का नंबर सेव करना होता है, जिससे वह मुसीबत के समय संपर्क करना चाहते हैं। इसके अलावा पैनिक बटन नजदीकी पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट करता है।
विज्ञापन
5 of 9
family locater app
साइबर क्राइम में पीएचडी कर चुके एसटीएफ के एसपी त्रिवेणी सिंह के अनुसार ज्यादातर स्मार्ट फोन यूजर अपने मोबाइल के 50 फीसदी फीचर का भी इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। अगर इसका सही से इस्तेमाल किया जाए तो हमें कई तरह की मदद मिल सकती है। फैमिली लोकेटर और एसओएस सेटिंग भी इनमें से एक हैं। इसके जरिए आप अपनों की लोकेशन हर वक्त देख सकते हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों के मोबाइल में ये फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है। इससे अभिभावक बच्चों पर नजर रख सकते हैं कि वह कब कहां जा रहे हैं। इन फीचर की मदद से मुसीबत में फंसे व्यक्ति तक तुरंत मदद पहुंचाना काफी आसान हो जाता है।
विज्ञापन
6 of 9
family locater app
कुछ फैमिली लोकेटर एप ऐसे हैं, जिनमें आप अपनी प्रमुख लोकेशन जहां आपको नियमित जाना होता है जैसे स्कूल, कॉलेज, मंदिर, ऑफिस, पार्क आदि सेव कर सकते हैं। ऐसे में आप जब वहां पहुंचेंगे और वहां से निकलेंगे तो आपके परिवार के सदस्यों को पुश नोटिफिकेशन के जरिये जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा आपके परिवार का कौन सा सदस्य पिछले दिनों कब कहां-कहां गया, ये भी आप हिस्ट्री में जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
family locater app
कुछ फैमिली लोकेटर एप आपके अपनों के मोबाइल की बैट्री पर भी नजर रखते हैं। किसी सदस्य के मोबाइल की बैट्री कम होने पर ये एप आपको अलर्ट कर देते हैं। ऐसे में आप फोन कर संबंधित सदस्य को उसका मोबाइल चार्ज का याद दिला सकते हैं।
8 of 9
family locater app
आप स्मार्ट मोबाइल फोन पर गूगल मैप के जरिये भी अपनों की लोकेशन देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल पर गूगल मैप खोलिये। उसके सेटिंग विकल्प पर जाकर शेयर लोकेशन विकल्प पर जाकर गेट स्टार्टेड पर क्लिक करिये। शेयर योर रीयल-टाइम लोकेशन में आपको दो विकल्प मिलेंगे। एक में आप कुछ देर के लिए लोकेशन शेयर करने की सेटिंग कर सकते हैं। दूसरे विकल्प में आप तब तक लोकेशन शेयर जारी रख सकते हैं, जब तक आप उसे बंद न करें। एक विकल्प चुनने के बाद आपको अपने मोबाइल के कांटेक्ट लिस्ट में जाकर उन लोगों को चुनना होगा जिनके साथ आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं। यही सेटिंग आपको उस मोबाइल फोन में भी करनी होगी, जिसकी लोकेशन आप देखना चाहते हैं।