गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र की बृजविहार कॉलोनी में एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला गायत्री की लाश सड़ी-गली अवस्था में उसके घर में पाई गई। इसके साथ ही घर के कागजात, जेवर आदि गायब हैं।
विज्ञापन
ऐसी दर्दनाक मौत की कहानी सुनकर पसीज जाएगा दिल
2 of 6
पुलिस का कहना है कि गायत्री की लाश करीब एक सप्ताह से घर के अंदर पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि गायत्री की एक बेटी उससे 1 जनवरी को मिलने गई थी। उसके बाद गायत्री से कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
ऐसी दर्दनाक मौत की कहानी सुनकर पसीज जाएगा दिल
3 of 6
बता दें कि गायत्री के 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। गायत्री घर में अकेली ही रहती थी। उसकी एक बेटी जो उससे 1 जनवरी को मिलने आई थी, मुरादनगर में ही रहती है।
ऐसी दर्दनाक मौत की कहानी सुनकर पसीज जाएगा दिल
4 of 6
मुरादनगर में रहने वाली बेटी ही जब 23 जनवरी की सुबह मां के घर पहुंची तो देखा कि घर का ताला बंद है। पर उसे कुछ शक हुआ तो वह दरवाजा खोलकर अंदर गई और पाया कि घर से बहुत बदबू आ रही है और मां की लाश हृदयविदारक अवस्था में पड़ी है।
विज्ञापन
ऐसी दर्दनाक मौत की कहानी सुनकर पसीज जाएगा दिल
5 of 6
लाश देखने के बाद उसने अपने भाई-बहनों के साथ ही पुलिस को भी फोन किया। पर यह बात ध्यान देने वाली है कि उसके भाई ने पुलिस को फोन करने से मना किया और मां के अंतिम-संस्कार के लिए कहा, पर वह नहीं मानी।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि गायत्री देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है क्योंकि उसके गले पर भी निशान थे। लेकिन पुलिस इसे सीढ़ियों से फिसलकर मरने का मामला मानती है क्योंकि लाश के सर पर चोट लगी थी। फिल्हाल अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है।