फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंकल! मेरी दीदी गायब है...उसे बचा लो’कटे गले से निकलती खून की धार और इशारा करता बेबस मासूम

Thu, 06 Sep 2018 02:55 PM IST
अनिल त्यागी, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
1 of 5
murder in hapur - फोटो : कमल सैफी
‘अंकल मेरी दीदी गायब है, उसे बचा लो...’। कटे गले से निकलती खून की धार के साथ मृतका का भाई जब सड़क पर पहुंचा तो उसकी आंखों में बेबसी और जुबान पर यही खामोश फरियाद थी। गला कटा होने के कारण वह बोल नहीं पा रहा था, लेकिन बार-बार घर की तरफ इशारा करके बहन के बारे में बता रहा था। उसके इशारे पर ही मोहल्ले के लोग घर में पहुंचे और छानबीन शुरू की गई। यह खौफनाक मंजर देख वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन

2 of 5
murder in hapur - फोटो : कमल सैफी
मोहल्ला इंद्रगढ़ी में डेयरी संचालक के हंसते-खेलते परिवार पर बुधवार को मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़़ा। पहले तो लोग यही मान रहे थे कि उसके बेटे की बदमाशों ने डकैती के दौरान गला रेत कर हत्या का प्रयास किया है।  उनके मकान के आसपास जमा भीड़ में शामिल कुछ महिलाओं का कहना था कि जब उनका बेटा ऊपर से नीचे आया तो वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। उसके कटे गले से खून की फुहार निकल रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
murder in hapur - फोटो : कमल सैफी
यह देखकर महिलाएं चीख पड़ीं। आनन फानन में मोहल्ले के लोग उसे अस्पताल ले गए, क्योंकि उसके परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। इस दौरान वह बार-बार इशारा कर बता रहा था कि उसकी बहन गायब है।  आश्चर्य की बात यह है कि तभी उनका नौकर अंकुर बाहर आया और कहने लगा कि यह सब कब हो गया, उसे कुछ भी पता नहीं। वह तो मकान के पिछले हिस्से में भैंसों के लिए सानी कर रहा था। उसके इस बयान से वहां मौजूद लोग हैरत में थे। 

4 of 5
murder in hapur - फोटो : कमल सैफी
पुलिस की टीमों के पहुंचते ही शक की सूई सबसे पहले उसकी ओर घूमी। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। इससे पहले वह अपने मालिक को खेतों पर जाकर सूचना दे आया था।  मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह खोजबीन करते हुए मकान के पिछले हिस्से में गए। वहां भूसा पड़ा देखकर उन्होंने भूसा हटवाया तो किशोरी का शव बरामद हो गया। इससे वहां एकत्रित भीड़ आग बबूला हो उठी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder
अब उन्हें बेटी के जिंदा होने की उम्मीद खत्म हो गयी थी। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस जैसे ही लाश को गाड़ी में रखकर ले जाने लगी तो उसके पिता ने शव को छीन लिया और मकान के अंदर ले गया। वह बुरी तरह से बिलख रहा था। वह बार-बार यही बोल रहा था कि ‘उसकी मां को आ जाने दो, तभी उसकी लाश ले जाना।’  हालांकि कुछ ही देर बाद मृतका की मां भी आ गई। वह भी बुरी तरह बिलख रही थी। हर कोई उसे सांत्वना दे रहा था। काफी मुश्किल के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें