लिएंडर पेस, महेश भूपति, रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा ये सभी डबल्स ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। इस फेहरिस्त में एक और नया नाम जुड़ गया है सुमित नागल का, लेकिन मूल रूप से यह हरियाणवी डबल्स खिलाड़ी नहीं बनना चाहता है।
विज्ञापन
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
2 of 13
सुमित साफ करते हैं कि वह डबल्स खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने बेहद कम डबल्स खेला हैं। विंबलडन में भी डबल्स खेलना एक इत्तेफाक है।
विज्ञापन
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
3 of 13
दरअसल वह तो बतौर सिंगल्स खिलाड़ी अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। उनका सपना है कि वह एक दिन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बनें।
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
4 of 13
सुमित को इस बात की बेहद खुशी है कि उन्होंने अपने पिता से किया गया वायदा निभाया है।
विज्ञापन
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
5 of 13
वह लंदन जाने से पहले पिता को कहकर गए थे कि वहां से खिताब जीतकर लाएंगे और उन्होंने यह कर दिखाया है।
विज्ञापन
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
6 of 13
सुमित इस खिताब को अपने परिवार और महेश भूपति को समर्पित करते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें यह सोचकर गर्व महसूस हो रहा है कि उन्होंने अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
7 of 13
फिर यह महेश भूपति ही हैं जिनकी वजह से वह इतने उच्चस्तर पर पहुंचे हैं।
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
8 of 13
भूपति ने ही उन्हें कनाडा में ट्रेनिंग कराई और अब जर्मनी शटलर वास्के अकादमी में अर्जेंटीनी कोच मोरीनोव डेलफीनो के पास भेजा है।
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
9 of 13
सुमित खुलासा करते हैं कि खिताब जीतने के बाद लॉकर रूम में उन्हें चैंपियन नोवाक जोकोविक और सेरेना विलियम्स से मिलने का मौका मिला।
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
10 of 13
यह अविश्वसनीय क्षण थे। वह जोकोविक से मिले भी। उन्होंने उनका हाल भी पूछा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
11 of 13
हालांकि उनके हीरो राफेल नदाल हैं, लेकिन जोकोविक से मिलकर उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
एक इत्तेफाक ने बनाया दिल्ली के सुमित को विंबलडन चैंपियन
13 of 13
अभी सुमित एटीपी रैंकिंग 764 है, लेकिन अगले वर्ष फरवरी माह तक वह टॉप 300 में शामिल होना चाहते हैं। सितंबर में वह भारत लौट रहे हैं और वह अगला टूर्नामेंट एटीपी 500 हैंबर्ग में खेलेंगे।